Hanuman Chalisa
✕

माफ करना मम्मी, होस्‍टल वाले लूट रहे हैं- सुसाइड नोट लिखकर UPSC की छात्रा ने दी जान

Updated: रविवार, 4 अगस्त 2024 (00:57 IST)
UPSC student commits suicide in Delhi : यूपीएससी की तैयारी करने वाले 3 छात्रों की मौत का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि दिल्ली के ही ओल्ड राजेंद्र नगर में किराए के मकान में रहकर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करने वाली एक और छात्रा ने खुदकुशी कर ली। छात्रा ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरों के अनुसार, दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में यूपीएससी की तैयारी कर रही एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली है। महाराष्ट्र की रहने वाली अंजलि नाम की यह छात्रा भी ओल्ड राजेंद्र नगर में रहकर यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही थी। उसने अपने किराए के कमरे में जान दे दी।
ALSO READ: हाईकोर्ट ने दिल्ली कोचिंग सेंटर मौत मामले की जांच CBI को सौंपी
अंजलि ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा, मुझे माफ कर दो मम्मी पापा। मैं असल में अब जीवन से तंग आ चुकी हूं और यहां केवल समस्याएं और समस्याएं ही हैं, शांति नहीं है। मैं इससे उबर नहीं पाई। छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में पीजी और होस्टल के बढ़ते किराए का भी जिक्र किया है।

उसने लिखा, पीजी और होस्टल के किराए को भी कम किया जाना चाहिए। यह लोग बस छात्रों को लूट रहे हैं। दिल्‍ली पुलिस के मध्‍य जिला पुलिस उपायुक्‍त एम. हर्षवर्धन ने कहा कि मामला दिल्ली पुलिस के संज्ञान में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ALSO READ: आतिशी का बड़ा ऐलान, कोचिंग सेंटरों को रेगुलेट करने के लिए नया कानून
उल्‍लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही भारी बारिश के कारण एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर गया था, जिसमें 3 छात्रों की मौत हो गई थी।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Apple की कई सेवाएं क्यों हुईं ठप, क्या इन तकनीकी गड़बड़ियों के पीछे साइबर हमला है? iCloud से App Store तक यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या बताया

यूपी में अब न अपराधियों को अभय और न ही देश की सुरक्षा से समझौता : CM योगी

अगला लेख