sawan somwar

मोदी सरकार को झटका, 'उड़ान' के पहले चरण के 44 फीसदी रूट बंद

Updated: सोमवार, 7 जनवरी 2019 (22:21 IST)
नई दिल्ली। मोदी सरकार की 'हवाई चप्पल वाले को हवाई जहाज का सफर कराने' के उद्देश्य से छोटे तथा मझौले शहरों के लिए शुरू की गई किफायती विमान व हेलीकॉप्टर सेवा योजना 'उड़ान' के पहले चरण में आवंटित 44 प्रतिशत मार्गों का आवंटन रद्द कर दिया गया है।
 
 
उड़ान के पहले चरण के तहत 128 रूटों का आवंटन किया गया था। आधिकारिक जानकारी के अनुसार इनमें 56 रूटों का आवंटन रद्द कर दिया गया है। इनमें वे रूट शामिल हैं जिन पर आवंटी कंपनी या तो सेवा शुरू ही नहीं कर सकी या सेवा शुरू तो की लेकिन उसकी 30 प्रतिशत से ज्यादा उड़ानें रद्द रहीं।
 
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार एयर ओडिशा को आवंटित 40 रूट और एयर डेक्कन को आवंटित 16 रूटों पर उड़ानें रद्द की गई हैं। एयर ओडिशा को 50 और एयर डेक्कन को 34 मार्गों का आवंटन किया गया था। इनके अलावा ट्रूजेट को 18, एयर इंडिया की इकाई अलायंस एयर को 15 और स्पाइस जेट को 11 मार्गों का आवंटन हुआ है। इन मार्गों का आवंटन 30 मार्च 2017 को किया गया था और हवाई अड्डा तैयार होने के 6 महीने के भीतर कंपनी को सेवा शुरू करनी थी।
 
'उड़ान' या क्षेत्रीय संपर्क योजना (आरसीएस) के तहत दूरी के हिसाब से हर मार्ग का अधिकतम किराया तय कर दिया गया है। हर उड़ान में आधी सीटें योजना के तहत बुक की जाती है जबकि शेष सीटों की बुकिंग कंपनी बाजार मूल्य के हिसाब से कर सकती है।
 
अधिकतम किराया तय होने से विमान सेवा कंपनी को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए आरसीएस कोष से उसे पैसा दिया जाता है। प्रति सीट न्यूनतम क्षतिपूर्ति मांगने वाली कंपनी को मार्ग का आवंटन किया गया है। उड़ान के दूसरे चरण में भी रूटों का आवंटन 24 जनवरी 2018 को किया जा चुका है। इसमें 325 रूटों का आवंटन किया गया था। (वार्ता)

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

कंप्यूटर साइंस फैकल्टी ने पद्मश्री डॉ. जनक पलटा मगिलिगन से सीखे सतत जीवनशैली के गुर

बाबा नीम करौली के जीवन पर बनी 'हनुमान अंश' देखकर भावुक हुए सीएम धामी, कलाकारों की जमकर की तारीफ

बिहार में बाढ़ का तांडव: गंगा समेत 7 नदियां उफान पर, 12 जिलों में 22 लाख से ज्यादा प्रभावित

बागपत में दर्दनाक सड़क हादसा: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर पिकअप वैन पलटने से 6 श्रद्धालुओं की मौत

DU के पास बड़ा हादसा: सत्य निकेतन में 5 मंजिला हॉस्टल इमारत ढही, 7 छात्रों की मौत से मचा कोहराम

अगला लेख