सम्बंधित जानकारी
- एयर इंडिया ने घरेलू उड़ानों में आज से मांसाहारी भोजन पर लगाई रोक
- बम रखे होने की धमकी के बाद इंडिगो के विमान को उड़ान भरने से रोका गया
- मुंबई एयरपोर्ट ने बनाया 1 दिन में 1007 उड़ानों का रिकॉर्ड
- एयरलाइन ने पहले से बुक खाने को नहीं बदला, मंत्री को खरीदना पड़ा खाने का सामान
- दिल्ली हवाई अड्डे पर मरम्मत के दौरान रनवे बंद रहने से उड़ान किराए बढ़े
गोएयर फुकेट की उड़ान टिकटों पर 50 प्रतिशत की छूट देगा
नई दिल्ली। गो एयर ने थाईलैंड पाल नौका प्रदर्शनी के लिए फुकेट जाने वाले लोगों को टिकट पर 50 प्रतिशत की छूट देने का ऐलान किया है। इस शो का आयोजन अगले महीने की 10 से 13 तारीख के बीच किया जाएगा।
एयरलाइन ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि उसने फुकेट की उड़ान टिकटों पर 50 प्रतिशत की छूट देने के लिए थाईलैंड यॉच्ट शो एंड रेंडेजवाउस 2019 के साथ साझेदारी की है।
गो एयर भारत से फुकेट के लिए सीधी उड़ान सेवाओं की शुरुआत करने वाली पहली एयरलाइन है। एयरलाइन के प्रबंध निदेशक जे वाडिया ने कहा कि थाईलैंड हमारी अंतरराष्ट्रीय विस्तार योजना का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
