गुरुवार, 17 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Indira Gandhi Airport Runway
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 16 नवंबर 2018 (23:21 IST)

दिल्ली हवाई अड्डे पर मरम्मत के दौरान रनवे बंद रहने से उड़ान किराए बढ़े

Indira Gandhi Airport
नई दिल्ली। दिल्ली से उड़ान भरने और यहां आने वाले यात्रियों को अपनी जेब अधिक ढीली करनी होगी। एक ई-कॉमर्स ट्रैवल वेबसाइट ने दावा किया है कि दिल्ली हवाई अड्डे पर 3 में से 1 हवाई पट्टी को मरम्मत की वजह से बंद किए जाने से सप्ताहांत पर विमान किराया करीब 86 प्रतिशत बढ़ गया है।
 
 
शुक्रवार शाम को कई यात्रा पोर्टल तत्काल खरीदी जाने वाली टिकटों की कीमत में भारी बढ़ोतरी दिखा रहे हैं। आईएक्सआईजीओ के उड़ान आंकड़ों के अनुसार दिल्ली से बेंगलुरु का टिकट सामान्य दिनों में 11,044 रुपए का है। शनिवार को इसका औसत मूल्य 13,702 रुपए हो गया है। इसी तरह मुंबई से दिल्ली आने वाले यात्रियों को शनिवार को 11,060 रुपए खर्च करने होंगे। सामान्य दिनों में इस मार्ग का किराया 9,228 रुपए है।
 
3 में से 1 हवाई पट्टी के बंद होने की वजह से अगले एक सप्ताह के दौरान दिल्ली से मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, चेन्नई और अन्य गंतव्यों का किराया बढ़ा है। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे 27-09 को 13 दिनों के लिए बंद किया गया है। इसका परिचालन डायल करती है।
 
इंदिरा गांधी हवाई अड्डा देश का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है। यहां 3 हवाई पट्टियां हैं। एक हवाई पट्टी के बंद होने से हवाई अड्डे पर रोजाना 50 उड़ानों का प्रस्थान और इतने का ही आगमन घट जाएगा। 
ये भी पढ़ें
डिजाइनर ने जिस शख्स को जेल से निकालने में मदद की, उसी ने ले ली जान