Narak Chaturdashi
✕

मलेशिया में नए शाह के चुनाव की तैयारियां शुरू

Updated: सोमवार, 7 जनवरी 2019 (21:56 IST)
कुआलालंपुर। मलेशिया के विभिन्न राजपरिवार सोमवार को सुल्तान मोहम्मद पंचम के स्थान पर नए शाह (राजा) को चुनने में जुट गए और इस संबंध में महल में एक विशेष सभा हो रही है। सुल्तान मोहम्मद पंचम ने रूस की एक पूर्व सुंदरी के साथ कथित रूप से शादी करने के बाद रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। देश के इतिहास में यह पहला ऐसा मामला है।
 
 
हाल के हफ्तों में खबरें आई थीं कि उन्होंने चिकित्सा संबंधी अवकाश लिया और फिर उन्होंने पूर्व 'मिस मॉस्को' से शादी कर ली। उसके बाद उनके भावी कदम पर अटकलें लगाई जा रही थीं। इस पूरे घटनाक्रम से लोग स्तब्ध हैं। इसी बीच मलेशिया के विभिन्न इस्लामिक शाही परिवार सुल्तान मोहम्मद पंचम (49) के स्थान पर नए शाह का चयन करने के काम में जुट गए हैं। सुल्तान मोहम्मद पंचम ने 2 साल बाद ही राजगद्दी छोड़ दी।
 
मलेशिया में संवैधानिक शाही व्यवस्था है। यहां एक अनोखी व्यवस्था है जिसके तहत हर 5 साल पर शाह बदल जाता है। 5-5 साल पर देश के 9 प्रांतों के शासकों की सिंहासन पर बारी आती है। इन प्रांतों की अगुआई सदियों पुराने इस्लामी शाही परिवार करते हैं। वैसे तो शाह की भूमिका महज सांकेतिक होती है लेकिन उन्हें खासकर मुस्लिम मलय बहुत सम्मान की नजर से देखते हैं और उनकी आलोचना पर कड़ी पाबंदी है। (भाषा)

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

पोलैंड के क्राको शहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 5 की मौत, कई घायल, पुलिस ने हमलावर को गोली मारी

अगला लेख