शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Two Muslim brothers ransacked the shrines by tying saffron straps
Written By
Last Updated : सोमवार, 25 जुलाई 2022 (13:32 IST)

सिर पर भगवा पट्टा बांधकर दो मुस्लिम भाइयों ने मजारों में की तोड़फोड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिर पर भगवा पट्टा बांधकर दो मुस्लिम भाइयों ने मजारों में की तोड़फोड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार Two Muslim brothers ransacked the shrines by tying saffron straps - Two Muslim brothers ransacked the shrines by tying saffron straps
बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के थाना शेरकोट के नजदीक दो सगे मुस्लिम भाइयों ने तीन मजारों को तहस-नहस कर दिया। उन्होंने मजारों की चादरों को जलाकर राख में तब्दील कर दिया। वीडियो में इनमें से एक को भगवा रंग की पगड़ी पहने देखा जा सकता है। पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया है। 
 
ये मामला जनपद के थाना शेरकोट का बताया जा रहा है, जहां दो मुस्लिम भाइयों कमाल और आदिल ने थाने से दो सौ मीटर दूर स्थित जलालशाह की मजार, घोषीवाला गांव स्थित भूरेशाह की मजार और थाने से पचास मीटर दूरी पर स्थित कुतुबशाह की मजार को भारी नुकसान पहुंचाया। 

घटना के दौरान इलाके के लोगों की नजर दोनों भाइयों पर पड़ी और उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। सूचना मिलने पर जिला कलेक्टर उमेश शर्मा और एसपी दिनेश सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस मामले की और गहराई से जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार अगर ये दोनों भाई पकड़े ना जाते, तो इस समय जिले के हालात कुछ और होते। 
 
इस मामले पर एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि दोनों भाइयों ने सर पर नारंगी रंग का पट्टा बांध कर रखा था। स्थानीय लोगों के अनुसार इन दोनों ने मजार के अंदर रखे कुछ धार्मिक ग्रंथों को भी नुकसान पहुंचाया है।
 
सावन का महीना चल रहा है। यह घटना इस ओर इशारा करती कि बिजनौर में इस तरह की घटना को अंजाम देकर माहौल खराब करने की कोशिश की गई। लेकिन, स्थानीय लोगों की चौकसी ने ऐसा होने से रोक लिया। एडीजी द्वारा घटनास्थल पर तैनात किए गए सभी पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।  
ये भी पढ़ें
‘भगवान शिव के साथ सेल्‍फी लो और विभाग को भेजो, सेक्‍स रेशो में होगा सुधार’, उत्‍तराखंड की मंत्री रेखा आर्य का विवादित आदेश