biodatamaker
✕

250 ट्विटर अकाउंट पर रोक, किसान आंदोलन के दिन चलाए थे आपत्तिजनक हैशटैग

Updated: सोमवार, 1 फ़रवरी 2021 (17:45 IST)
माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर ने सोमवार को कड़ी कार्रवाई करते हुए कई ट्विटर अकाउंट्स पर रोक लगा दी है। इन ट्विटर अकाउंट्स पर किसान आंदोलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक ट्वीट और हैशटैग चलाए जाने का आरोप है।

जिन अकाउंट्स पर रोक लगाई गई है, उनमें किसान एकता मोर्चा, हंसराज मीणा, प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर आदि शामिल हैं। हालांकि, शशि शेखर के अकाउंट को रोके जाने पर भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने बताया है कि उन्होंने (शशि) ही ट्विटर से शिकायत दर्ज की थी।

इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने ट्विटर को लगभग 250 ट्वीट्स/ ट्विटर अकाउंट्स को ब्लॉक करने का निर्देश दिया था। मंत्रालय का कहना था कि ये अकाउंट्स 30 जनवरी को #ModiPlanningFarmerGenocide हैशटैग का इस्तेमाल कर रहे थे और फेक, डराने और उत्तेजक ट्वीट्स कर रहे थे।

यह गृह मंत्रालय और कानून से जुड़ी एजेंसियों के अनुरोध पर किया गया था, ताकि कानून और व्यवस्था को खराब होने से रोका जा सके। जनसंहार के लिए उकसाना सार्वजनिक व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा है और इसलिए इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69-ए के तहत इन ट्विटर अकाउंट्स और ट्वीट्स को ब्लॉक करने का आदेश दिया।

प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर का अकाउंट रोके जाने पर भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि ये प्लेटफॉर्म आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर चलते हैं। शनिवार को एक आपत्तिजनक हैशटैग को लेकर प्रसार भारती के सीईओ ने ट्विटर से शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हीं के हैंडल को बैन कर दिया गया। इससे पता चलता है कि ये प्लेटफॉर्म्स कितने कृत्रिम हैं।

केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों को लेकर पिछले 70 दिनों से अधिक समय से दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर हजारों किसानों का आंदोलन चल रहा है। किसानों की मांग कानूनों को रद्द करने और एमएसपी पर कानून बनाने आदि की है। इसी दौरान, सोशल साइट्स पर किसान आंदोलन से जुड़े कई ट्वीट्स भी किए जा रहे हैं। कई अकाउंट्स किसान नेताओं से जुड़े हुए हैं और उनपर लगातार आंदोलन से संबंधित जानकारियां भी दी जाती रही हैं।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख