गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Twitter account of Rajasthan Governor Kalraj Mishra hacked
Written By
Last Modified: रविवार, 23 जनवरी 2022 (18:47 IST)

राजस्थान के राज्यपाल मिश्र का टि्वटर अकाउंट हुआ हैक, जांच में जुटे साइबर एक्‍सपर्ट्स

राजस्थान के राज्यपाल मिश्र का टि्वटर अकाउंट हुआ हैक, जांच में जुटे साइबर एक्‍सपर्ट्स - Twitter account of Rajasthan Governor Kalraj Mishra hacked
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र का टि्वटर अकाउंट रविवार को हैक कर लिया गया। बाद में हैकर्स ने अरबी भाषा में मिश्र के टि्वटर हैंडल से ट्वीट भी पोस्ट किया।

खबरों के अनुसार, राज्यपाल कलराज मिश्र का टि्वटर अकाउंट रविवार को हैक कर लिया गया। साइबर विशेषज्ञ राज्यपाल के टि्वटर अकाउंट को हैकर से वापस रिकवर करने की कोशिश में जुटे हैं। यह जानकारी भी जुटाई जा रही है कि अकाउंट किसने हैक किया है।

राज्यपाल कलराज मिश्र के अलावा केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के टि्वटर अकाउंट के हैक होने की भी खबर सामने आई है। गौरतलब है कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का टि्वटर अकाउंट भी हैक कर लिया गया था। इसकी जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने दी थी।
ये भी पढ़ें
जनवरी में बारिश ने तोड़ा 122 साल का रिकॉर्ड, उत्तर भारत में ठंड-कोहरे का डबल अटैक