ramcharitmanas
✕

दिल्ली में नहीं कटेंगे 16 हजार 500 पेड़, हाईकोर्ट ने लगाई रोक

Updated: सोमवार, 25 जून 2018 (14:39 IST)
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली क्षेत्र में सात कालोनियों को विकसित करने के लिए केन्द्र सरकार के हजारों पेड़ काटे जाने संबंधी विवादित फैसले पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को चार जुलाई तक रोक लगा दी।
 
 
सरकार ने दक्षिणी दिल्ली में सरकारी अधिकारियों के लिए बहुमंजिला आवास और वाणिज्यिक परिसर की अनुमति दी थी। इन परियोजनाओं के दायरे में आने वाले करीब 16 हजार 500 हजार पेड़ों की कटाई की जानी थी। सरकार के इस फैसले के खिलाफ शल्य चिकित्सक कौशलकांत मिश्रा ने याचिका दायर की है। इस पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने सुनवाई करते हुए चार जुलाई तक पेड़ काटने पर रोक लगा दी।
 
 
न्यायाधीश विनोद गोयल और रेखा पल्ली की खंडपीठ ने परियोजना का काम देख रहे सार्वजनिक उपक्रम राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम (एनबीसीसी) को निर्देश दिया कि वह चार जुलाई को होने वाली अगली सुनवाई तक पेड़ों की कटाई नहीं करे। पीठ ने एनबीसीसी से पूछा कि क्या हरित न्यायालय ने इन पेड़ों को कटाने की अनुमति दी है।
 
 
न्यायालय ने यह भी पूछा कि क्या दिल्ली सड़कों और इमारतों के विकास के लिए पेड़ों का कटना सह सकती है। एनबीसीसी के अलावा इस परियोजना के कार्य में केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) भी भागीदार है।
याचिकाकर्ता ने याचिका में 'पुनर्विकास' के नाम पर हजारों पेड़ काटने की केन्द्र सरकार की परियोजना को रोकने का आग्रह किया था।
 
 
राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) में इस मामले की सुनवाई दो जुलाई को होनी है। उधर पेड़ों को काटे जाने के विरोध में राजधानी में बड़ी संख्या में लोगों ने चिपको आंदोलन जैसी मुहिम भी शुरु कर दी है।
 
 
पीठ ने सुनवाई के दौरान एनबीसीसी से पूछा कि क्या आप जानते हैं कि पेड़ काटने का क्या असर पड़ेगा, यदि सड़कों को चौड़ा करने के लिए पेड़ काटना जरूरी है तो यह बात समझ में आती है, क्या दिल्ली आज यह सह सकती है।
 
 
दक्षिण दिल्ली की सरोजनी नगर, नारौजी नगर, नेताजी नगर, त्यागराज नगर, मोहम्मदपुर और कस्तूरबा नगर के विकास के लिए इन पेड़ों की कटाई की जानी है। (वार्ता)
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख