Daily Horoscope
✕

संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से, 18 दिन चलेगा

Updated: सोमवार, 25 जून 2018 (14:30 IST)
नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू होगा जो दस अगस्त तक चलेगा।
 
संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। इस सत्र के दौरान कुल 18 कार्य दिवस होंगे। संसद का पिछला सत्र (बजट सत्र) विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण बाधित रहा था, जिससे कई महत्वपूर्ण विधेयक पारित नहीं हो पाए थे। यह देखते हुए मानसून सत्र काफी महत्वपूर्ण होगा।
 
इस सत्र में सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराने का प्रयास करेगी जिनमें तीन तलाक विधेयक और अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने संबंधी विधेयक शामिल हैं।
 
कुमार ने कहा कि सरकार सभी विपक्षी पार्टियों से रचनात्मक सहयोग चाहेगी जिससे इस सत्र में बेहतर कामकाज हो सके। (वार्ता)

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक, 8 बजे राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात

पूर्व अग्निवीर युवाओं के लिए योगी सरकार ने आसान की सरकारी नौकरी की राह

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Bypoll Results 2026 : नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, धारापुरम में विजय की TVK ने मारी बाजी, असम में भी भाजपा

CJP Protest in Delhi: दिल्ली में ट्रेनें-मेट्रो बंद होने पर CJP नेताओं ने उड़ाया मजाक, कहा- पीएम मोदी चेक करें अपना BP

अगला लेख