Daily Horoscope
✕

राजस्थान में चुनाव से पहले भाजपा को झटका, घनश्याम तिवाड़ी ने पार्टी छोड़ी

Updated: सोमवार, 25 जून 2018 (14:15 IST)
जयपुर। राजस्थान भाजपा को विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ घनश्याम तिवाड़ी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
 
 
जयपुर की सांगानेर सीट से विधायक तिवाड़ी ने अपना इस्तीफा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को भेज दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें भाजपा छोड़ने का बहुत दुख है। उन्होंने कहा कि आज के दिन देश में आपातकाल लगा था। यह दिन मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
 
 
तिवाड़ी ने कहा कि उनकी भारत वाहिनी पार्टी प्रदेश में सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ेगी। तिवाड़ी ने कहा कि वे सांगानेर सीट से भारत वाहिनी पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। 
 
 
पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अखिलेश तिवाड़ी ने बताया निर्वाचन आयोग ने हाल ही में भारत वाहिनी पार्टी के रूप में पंजीकृत कर दिया है। जयपुर में आगामी 3 जुलाई को पार्टी का प्रथम प्रदेश प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख