biodatamaker
✕

अगले साल तक सभी रेल डिब्बों में बायो टॉयलेट लगा दिए जाएंगे

Updated: शुक्रवार, 20 जुलाई 2018 (18:26 IST)
नई दिल्ली। स्वच्छता और रेल पटरियों को नुकसान से बचाने के लिए अगले वर्ष तक देश की सभी रेलगाड़ियों के डिब्बे में बायो टॉयलेट लगा दिए जाएंगे।
 
 
रेलमंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि देश में 58,000 रेलवे कोच हैं जिनमें 1 लाख 47 हजार 700 में बायो टॉयलेट लगाए गए हैं, शेष रेलगाड़ियों में 12 से 18 महीने में बायो टॉयलेट लगाए जाएंगे।
 
उन्होंने कहा कि मल-मूत्र के पटरियों पर गिरने से गंदगी फैलती है और खतनाक मीथेन गैस निकलती है। मीथेन गैस कितनी मात्रा में निकलती है उसका आकलन नहीं कराया गया है लेकिन रेल पटरियों पर यूरिक एसिड गिरने से उसे नुकसान होता है जिसके कारण दुर्घटनाएं भी होती हैं।
 
गोयल ने कहा कि एक बायो टॉयलेट लगाने पर करीब 1 लाख रुपए खर्च होते हैं। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगटन (डीआरडीओ) ने इस टॉयलेट का विकास किया है। बड़े पैमाने पर बायो टॉयलेट लगाने के लिए इसी माह निविदा खुलेंगी जिससे इसकी लागत दर में कमी आने की संभावना है।
 
उन्होंने कहा कि पिछले 60 सालों से रेलवे की उपेक्षा की गई लेकिन मोदी सरकार के आने के बाद आधुनिकीकरण पर जोर दिया गया है और इस वर्ष इस पर 1 लाख 42 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे और यात्री सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और पर खर्च में कोई कटौती नहीं की जाएगी। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख