Daily Horoscope
✕

कश्मीर को दहलाना चाहते हैं आतंकी, पुलवामा जैसे बड़े हमले की फिर रची साजिश

Updated: शनिवार, 6 जुलाई 2019 (21:17 IST)
जम्मू। सुरक्षाधिकारियों के मुताबिक, कश्मीर में आतंकी एक बार फिर से बड़ा हमला करने की फिराक में हैं। मिली जानकारी के मुताबिक आतंकी एक बार फिर से पुलवामा जैसा हमला दोहराने की कोशिश कर सकते हैं। इस बार भी आतंकी पुलवामा में ही सुरक्षाबलों पर आतंकी हमले करने की साजिश रच रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि इस बार आतंकी आईईडी और स्नाइपर के जरिए अपने मंसूबे पूरे करने की कोशिश करेंगे।
 
ऐसे में आज जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बद्रगुंड-काजीगुंड के बीच हाइवे पर कोई संदिग्ध वस्तु देखे जाने के बाद सेना ने यातायात अवरूद्ध कर जांच शुरू कर दी है। इसे इसी साजिश का हिस्सा माना जा रहा है। स्थानीय पुलिस व सेना ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है और संदिग्ध वस्तु की जांच के लिए बम निरोधक दस्ते व डाग स्कवाड को भी बुला लिया गया है। हाइवे पर किस तरह की वस्तु पाई गई है अभी तक इस बारे में सुरक्षाकर्मियों ने कोई जानकारी नहीं दी है।
 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10.15 बजे स्थानीय लोगों से यह सूचना मिली कि बद्रगुंड-काजीगुंड हाइवे पर संदिग्ध वस्तु रखी हुई है। इसी मार्ग से सुबह अमरनाथ श्रद्धालुओं का जत्था भी निकलना था। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने सुरक्षाबलों को भी सूचित कर दिया। कुछ ही समय में सुरक्षाबलों व पुलिस ने हाइवे पर वाहनों की आवाजाही रोक क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है। मौके पर बम निरोधक दस्ता पहुंच गया है और उन्होंने संदिग्ध वस्तु की जांच शुरू कर दी है।
 
सूत्रों का कहना है कि पाक परस्त आतंकी पुलवामा में सुरक्षा बलों पर हमले के लिए नेशनल हाईवे पर सुरक्षा बलों पर स्नाइपर गन से हमला सकते हैं। साथ ही आईईडी ब्लास्ट के जरिए भी सुरक्षाबलों पर हमले किया जा सकता है। सुरक्षा बलों ने 6 से 8 पाकिस्तानी आतंकियों के प्लान का पता लगाया है। बताया जा रहा है कि उनकी इस टीम में एक स्नाइपर एक्सपर्ट भी शामिल है। सूत्रों का कहना है कि आतंकियों ने कश्मीर में छुपकर रहने के लिए अपने नाम भी बदल लिए हैं।
 
बताया जाता है कि आतंकी मारे गए आतंकी कमांडर बुरहान वानी की बरसी पर उसका बदला लेना चाहते हैं। सुरक्षा बलों ने तीन साल पहले 8 जुलाई 2016 को बुरहान वानी को मार गिराया था। पुलवामा में सुरक्षा बलों पर आतंकी हमले की खुफिया रिपोर्ट मिलने के बाद से सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है।
लेखक के बारे में
सुरेश डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

भारत पर 25% तक US टैरिफ की तैयारी, ट्रंप की शर्त मानी तो घट भी सकता है

अयोध्या में आस्था का महाकुंभ, कार्तिक माह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे

अगला लेख