1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Terrorists and corrupt people have no right to privacy

रविशंकर प्रसाद बोले, आतंकवादियों और भ्रष्ट लोगों को निजता का कोई अधिकार नहीं

Ravi Shankar Prasad
नई दिल्ली। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को कहा कि आतंकवादियों और भ्रष्ट लोगों को 'निजता का कोई अधिकार नहीं' है और ऐसे लोगों को व्यवस्था का दुरुपयोग नहीं करने देना चाहिए।
कानून मंत्री ने उच्चतम न्यायालय में 'न्यायपालिका और बदलती दुनिया' विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन 2020 में कहा कि लोक-लुभावनवाद को कानून के तय सिद्धांतों से ऊपर नहीं होना चाहिए।
 
प्रसाद ने कहा कि शासन की जिम्मेदारी निर्वाचित प्रतिनिधियों और निर्णय सुनाने का काम न्यायाधीशों पर छोड़ देना चाहिए।
अगला लेख
ट्रंप परिवार के साथ ताज का दीदार नहीं करेंगे पीएम मोदी