Hanuman Chalisa

कश्मीर में ताबड़तोड़ आतंकी हमले: 3 जवान शहीद, 3 आतंकी ढेर

सुरेश एस डुग्गर
शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2021 (15:01 IST)
जम्मू। कश्मीर में 12 घंटों के भीतर 3 आतंकी हमलों में 3 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। 3 आतंकियों को मार गिराया है। श्रीनगर में हमला करने वाले आतंकियों की तलाश की जा रही है। बडगाम में आतंकी फरार होने में कामयाब हो गए।
 
ताजा घटना में आज दोपहर आतंकियों ने मध्य कश्मीर के जिला श्रीनगर के भगत बरजुल्ला इलाके में पुलिस दल पर अचानक से हमला बोल दिया जिसमें 2 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। इससे पहले की सुरक्षाकर्मी हमले का जवाब देते आतंकी वहां से फरार हो गए।
 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस का एक दल श्रीनगर के भगत बरजुल्ला इलाके में तैनात था। कुछ आतंकवादी वाहन पर आए और उन्होंने पुलिसकर्मियों को निशाना बनाते हुए उन पर गोलियां बरसाना शुरू कर दी।
 
2 पुलिसकर्मियों को गोली लगी और वे वहीं जमीन पर गिर गए। इससे पहले की सुरक्षाकर्मी गोलीबारी का जवाब देते हमलावार मौके से फरार हो गए।
 
इस बीच दोनों घायल पुलिसकर्मियों को बोन एंड ज्वाइंट अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी हालत काफी गंभीर थी। इलाज के दौरान ही दोनों जवानों ने दम तोड़ दिया।
 
 
इससे पहले शोपियां में सुरक्षाबलों ने संयुक्त ऑपरेशन में 3 आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों के पास से हथियार बरामद हुए हैं। उधर, बडगाम मुठभेड़ में पुलिस का एक एसपीओ शहीद हो गया है। इस मुठभेड़ में घिरे 2 आतंकी भाग निकले हैं। हालांकि उन्हें गोली लगी है। सुरक्षाबलों की ओर से आतंकियों को पकड़ने के लिए डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है।
 
मुठभेड़ में शहीद हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसपीओ मोहम्मद अल्ताफ को श्रद्धांजलि देने के बाद आईजी कश्मीर ने बताया कि कल रात हमें जानकारी मिली थी कि लश्कर कमांडर यूसुफ व एक अन्य आतंकी एक घर में छिपे हुए हैं। इसके बाद पुलिस सेना और सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान शुरू किया। मुठभेड़ के दौरान सुबह हमें पता चला कि दोनों आतंकी भाग निकले हैं लेकिन घायल हो गए हैं।
 
मारे गए आतंकियों के बारे में उन्होंने बताया कि तीनों दक्षिण काश्मीर के आतंकी गाजी के साथी थे, और लश्कर के संगठन टीआरएफ का हिस्सा थे।
 
उन्होंने कहा कि हम हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बड़ा खुलासा करते हुए आईजी ने बताया कि आतंकियों ने रणनीति बदल दी है। मध्य कश्मीर में जिला बडगाम के बीरवाह इलाके में छिपे आतंकवादी सुरक्षाबलों से बचकर भाग निकलने में सफल रहे हैं।
 
हालांकि आइजीपी कश्मीर विजय कुमार ने दावा किया है कि फरार आतंकियों में एक जख्मी हालत में है और जगह-जगह उसके खून के धब्बे मिले हैं। सुरक्षाबल उनका पीछा कर रहे हैं जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा या फिर मार गिराया जाएगा। इसी मुठभेड़ में सुबह जम्मू-कश्मीर पुलिस का एसपीओ अल्ताफ अहमद शहीद जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी मंजूर अहमद घायल हो गए थे।

Show comments

POCSO कानून के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- लड़का-लड़की को भागने से सरकार कैसे रोकेगी

रूस ने ईरान की मदद के लिए भेजा प्रलयंकारी विमान Tu-214PU, ट्रंप की रूस को चुनौती, क्या बढ़ेगा युद्ध का दायरा?

दतिया से टिकट कटने पर छलक आएं नरोत्तम मिश्रा के आँसू, आशुतोष तिवारी की नामांकन रैली में मंच पर हुए भावुक

चलती ट्रेन में पूजा का वायरल वीडियो: रेलवे ने बताया पूरा सच, 3 लाख में बुक था लग्जरी सैलून कोच; जानिए क्या हैं नियम

तमिलनाडु में गो-हत्या पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हाई कोर्ट के पूर्ण प्रतिबंध वाले आदेश पर लगाई रोक

सभी देखें

900 साल पुरानी मूर्ति का रहस्य सुलझा, सरस्वतीजी की समझी जाने वाली मूर्ति निकली देवी गायत्री की दुर्लभ प्रतिमा

Strait of Hormuz : ईरान को ट्रंप की चेतावनी, अमेरिका बनेगा 'हॉर्मुज का गार्जियन', मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा तनाव

EPFO का बड़ा अपडेट, नौकरी बदलने पर अब 2 तरीकों से करें PF ट्रांसफर, मिनटों में होगा पूरा प्रोसेस

Bankipur by-election: कितनी है प्रशांत किशोर और उनकी पत्नी की संपत्ति? जाह्नवी ज्यादा अमीर, चुनावी हलफनामे में हुआ खुलासा

योगी सरकार का बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर गिफ्ट, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे शुरू, 45 मिनट में होगा सफर

अगला लेख