• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Taxpayers got refund of Rs 43991 crore till July 26
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 30 जुलाई 2021 (16:51 IST)

26 जुलाई तक करदाताओं को मिला 43991 करोड़ रुपए का रिफंड

26 जुलाई तक करदाताओं को मिला 43991 करोड़ रुपए का रिफंड - Taxpayers got refund of Rs 43991 crore till July 26
नई दिल्ली। आयकर विभाग ने शुक्रवार को कहा कि उसने चालू वित्त वर्ष में 43,991 करोड़ रुपए करदाताओं को रिफंड किए हैं। इसमें व्यक्तिगत आयकर मद में 13,341 करोड़ रुपए और कंपनी कर मद में 30,651 करोड़ रुपए की राशि वापस की गई।

आयकर विभाग ने ट्विटर पर कहा है, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने एक अप्रैल, 2021 से 26 जुलाई, 2021 के बीच 21.03 लाख से अधिक करदाताओं के 43,991 करोड़ रुपए लौटाए हैं।

इसमें 19,89,912 व्यक्तिगत आयकरदाताओं को 13,341 करोड़ रुपए और कंपनी कर के तहत 1,12,567 इकाइयों को 30,651 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।(भाषा)
ये भी पढ़ें
Rajasthan Board 10th Result: राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट