Daily Horoscope
✕

पुणे में संदिग्‍ध बीमारी से हड़कंप, एक की मौत, 17 लोग वेंटिलेटर पर, मरीजों की संख्‍या 100 के पार

Updated: सोमवार, 27 जनवरी 2025 (08:46 IST)
महाराष्ट्र के पुणे और आसपास के शहरों में फैली गिलियन-बैरे सिंड्रोम (Pune Guillain Barre syndrome) नाम की संदिग्‍ध बीमारी से रविवार को पहली मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक चार्टर्ड अकाउंटेंट की बीमारी के चलते मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 28 नए संक्रमित मरीजों के साथ अब इस बीमारी की चपेट में आए लोगों की संख्‍या 101 हो गई है। बुलेटिन में कहा गया कि संदिग्ध जीबीएस मरीज की मौत सोलापुर में हुई। टाइम्‍स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार इस बीमारी से ग्रस्‍त 16 मरीज इस वक्‍त वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। लक्षणों वाले लगभग 19 लोग नौ साल से कम उम्र के हैं, जबकि 50-80 साल की उम्र के 23 मामले अबतक सामने आए हैं।

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने दी सलाह : स्‍वास्‍थ्‍य विभाग को 9 जनवरी को पुणे के अस्पताल में भर्ती एक मरीज पर इस क्लस्टर के अंदर पहला जीबीएस मामला होने का संदेह है। परीक्षणों से अस्पताल में भर्ती मरीजों से लिए गए कुछ नमूनों में कैम्पिलोबैक्टर जेजुनी बैक्टीरिया का पता चला है। इससे पहले शनिवार को प्रशासन द्वारा जारी किए गए परीक्षण के नतीजों से पता चला था कि पुणे में पानी के मुख्य सोत्र खडकवासला बांध के पास एक कुएं में बैक्टीरिया ई कोली का हाई-लेवल है, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि कुएं का उपयोग किया जा रहा था या नहीं। लोगों को सलाह दी गई है कि वे पानी को उबाल लें और खाने से पहले उसे गर्म कर लें।

क्या होती है GBS : बता दें कि रविवार तक 25,578 घरों का सर्वे किया जा चुका है। बीमार लोगों को ढूंढ जा रहा है और जीबीएस का पता लगाया जा रहा है। बताया गया कि जीबीएस का इलाज काफी महंगा है। हर इंजेक्शन की कीमत 20,000 रुपये है। जीबीएस तब होता है जब शरीर का इम्‍यूनिटी सिस्‍टम सहित बैक्टीरिया वायरल संक्रमण पर प्रतिक्रिया देते वक्‍त दिमाग के संकेतों को ले जाने वाली नसों पर गलती से हमला करती है।
Edited By: Navin Rangiyal

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख