sundarkand
✕

आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनाने की खबरों को सुषमा ने बताया गलत, मोदी के मंत्री ने भी दी थी बधाई

Updated: मंगलवार, 11 जून 2019 (08:19 IST)
नई दिल्ली। वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर खुद को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनाए जाने संबंधी खबरों का खंडन किया।   
 
आंध्र प्रदेश की राज्यपाल नियुक्त होने की खबर सामने आने के बाद सुषमा स्वराज ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मुझे विदेश मंत्रालय का कार्यभार छोड़ने के लिए भारत के उपराष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू जी की ओर से बुलाया गया था। यह ट्विटर के लिए मुझे आंध्र प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त करने के लिए काफी था।'
 
इसके बाद एक अन्य ट्वीट में सुषमा ने लिखा कि- 'मुझे आंध्र प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किए जाने की खबर झूठी है।'
 
केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने भी ट्वीट कर सुषमा को आंध्र प्रदेश की राज्‍यपाल नियुक्‍त होने पर बधाई दी थी। हालांकि कुछ ही समय बाद उन्‍होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया, जिससे सुषमा को लेकर सस्‍पेंस की स्थिति बन गई।
 
अपने ट्वीट में डॉ. हर्षवर्धन ने लिखा, 'भाजपा की वरिष्‍ठ नेता और मेरी दीदी, पूर्व विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्‍वराज जी को आंध्र प्रदेश का राज्‍यपाल बनने पर बहुत बधाई व शुभकामनाएं। सभी क्षेत्रों में आपके लंबे अनुभव से प्रदेश की जनता लाभान्वित होगी।'
 
उल्लेखनीय है कि इससे पहले पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को भी राज्यपाल बनाए जाने की गलत खबर सोशल मीडिया पर चली थी। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख