Hanuman Chalisa
✕

मुंबई में भारी बारिश, कई इलाकों में भरा पानी, रनवे पर लाइट से टकराया विमान

Updated: मंगलवार, 11 जून 2019 (07:42 IST)
मुंबई। अरब सागर में बने कम दबाव के बाद मुंबई में भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भर गया। बारिश के चलते थाई एयरवेज का एक विमान रनवे पर साइट लाइट से टकरा गया। हालांकि इस दौरान बड़ा हादसा टल गया। इसके घटना के बाद मुंबई एयरपोर्ट से उड़ानों को रोक दिया गया। 
 
तेज बारिश और एयरपोर्ट पर दृश्यता कम होने के कारण न केवल विदेश से आने वाली फ्लाइटें प्रभावित हो रही हैं, बल्कि घरेलू उड़ानों पर भी इसका असर पड़ा है। यूनाइटेड एयरलाइंस नेटवर्क की तरफ से मुंबई लैंड होने वाली फ्लाइट्स को हैदराबाद, अहमदाबाद और दिल्ली की ओर मोड़ दिया गया है। हालात सामान्य होने के बाद उड़ानें फिर से शुरू की जाएंगी।
 
कई इलाकों में भरा पानी, रेल यातायात भी प्रभावित : तेज बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया है और रेल यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लोकल ट्रेनों की चाल काफी सुस्त हो गई है। कई महत्वपूर्ण मार्गों पर पानी भराव के कारण ट्रेनों को रोक दिया गया है। सेंट्रल लाइन पर ट्रेनें 20 मिनट तक लेट हुई, जबकि हार्बर लाइन पर भी ट्रेने लेट हुईं। वहीं बाहर से आने वाली ट्रेनें भी कई घंटे की देरी से मुंबई पहुंच रही हैं।
 
मुंबई पुलिस ने जारी की एडवाइजरी : मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई में मंगलवार को भी भारी बारिश की आशंका है। इस चेतावनी के बाद मुंबई पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की। प्रशासन और तटीय इलाकों में रह रहे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मछुआरों को भी समुद्र में न जाने की सलाह भी दी गई है। 

अरब सागर में उठेगा भयंकर तूफान : मौसम विभाग ने दक्षिण-पूर्व और पूर्व-मध्य अरब सागर में बने हवा के कम दबाव के क्षेत्र के 13 जून तक भयंकर चक्रवाती तूफान में बदलने का पूर्वानुमान जारी करते हुए केरल, लक्षद्वीप, कर्नाटक के तटीय इलाकों तथा सौराष्ट्र एवं कच्छ में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है तथा मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है।
 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख