suvichar
✕

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का ट्‍विटर अकाउंट 30 मिनट हैक रहा, हैकर ने लगाई इमरान खान की तस्वीर

Updated: मंगलवार, 11 जून 2019 (01:21 IST)
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के टि्‍वटर हैंडल को सोमवार रात तुर्की के हैकरों ने कथित रूप से हैक कर लिया। यह अकाउंट 30 मिनट तक हैक रहा। हैकरों का दावा है कि वे अय्यीलडिज टीम तुर्किश साइबर आर्मी का हिस्सा हैं।
 
इन हैकरों ने अमिताभ बच्चन की प्रोफाइल तस्वीर की जगह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तस्वीर लगा दी और ‘बायो’ में भी बदलाव करके ‘लव पाकिस्तान’ (पाकिस्तान से मोहब्बत) लिख दिया तथा तुर्की के झंडे का इमोजी लगा दिया।
मुंबई पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने साइबर इकाई को सूचित कर दिया और मामले की तहकीकात की जा रही है। बच्चन के अकांउट की कवर फोटो में हैकरों के समूह की प्रोमो तस्वीर दिख रही थी। हालांकि ट्विटर को रिकवर कर इमरान तस्वीर और किए ट्‍वीट को हटा दिया गया।
 
सोमवार रात को करीब 11 बजकर 40 मिनट पर साइबर हमले के बाद किए गए पहले ट्वीट में कहा गया है, ‘यह पूरी दुनिया को अहम संदेश है! हम तुर्की के फुटबॉल खिलाड़ियों के प्रति आइसलैंड गणराज्य के बर्ताव की निंदा करते हैं। हम नम्रता से बोलते हैं लेकिन सतर्क रहते हैं और यहां बड़े साइबर हमले के बारे में आपको सूचित करते हैं। अय्यीलडिज टीम तुर्किश साइबर आर्मी।’
हैकर ने दूसरे ट्वीट में लिखा 'रमजान के महीने में रोजे करने वाले मुसलमानों पर बेरहमी से हमला करने वाला भारतीय राज्य इस उम्र में उम्माम मुहम्मद पर हमला कर रहा है। अब्दुल हामिद द्वारा भारतीय मुसलमानों को हमें सौंपा गया है।' 
 
एक अन्य ट्‍वीट में हैकर ने पाकिस्तान के लिए प्यार जताया है।

Show comments

हमारे ब्रेस्ट खींचे गए, कपड़े फाड़ दिए गए, प्रदर्शनकारी लड़कियों ने राहुल गांधी को बताया अपना दर्द

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, जानें सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे इस पूरे मामले की असल वजह

CJP नेता अभिजीत दिपके को सशर्त जमानत, बॉन्ड की शर्त के बाद अब आंदोलन का क्या होगा?

ग्रेटर नोएडा में दो सीक्रेट ड्रग लैब्स का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और केमिकल जब्त

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गोवा में गरजे राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी के पीछे ज्ञानेश कुमार, बच नहीं पाएंगे CEC

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

MD Weather Today: उत्तर भारत में गर्मी और धूप, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-UP समेत देशभर का मौसम

अगला लेख