suvichar
✕

मैनहट्टन की इमारत पर हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 1 व्यक्ति की मौत

Updated: मंगलवार, 11 जून 2019 (01:05 IST)
न्यूयॉर्क। मैनहट्टन की 51 मंजिला इमारत की छत पर उतर रहा हेलीकॉप्टर सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में हेलीकॉप्टर पायलट की मौत हो गई। न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने बताया कि हेलीकॉप्टर आपात स्थिति में, मजबूरी में छत पर उतरा।
 
सीएनएन की खबर के मुताबिक, उन्होंने कहा कि पहले सूचना मिली थी कि हेलीकॉप्टर आपात स्थिति में या मजबूरी में छत पर उतरा।  उन्होंने कहा, ‘इमारत में मौजूद लोगों को, झटके महसूस हुए।’ 
 
न्यूयॉर्क दमकल विभाग का कहना है कि हेलीकॉप्टर के पायलट की मौत हो गई है। हादसे में इमारत में मौजूद कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।
 
हेलीकॉप्टर के छत पर उतरने के दौरान उसमें आग लग गई, हालांकि दमकल विभाग ने उस पर जल्दी ही काबू पा लिया। व्हाइट हाउस प्रवक्ता होगन गिडले ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हेलीकॉप्टर दुर्घटना की जानकारी दे दी गई है। हालात पर नजर रखी जा रही है।

न्यूयॉर्क के गवर्नर  कुओमो ने कहा कि प्रारंभिक जांच पाया गया कि हेलीकॉप्टर ने 787 एवेन्यू की छत पर लैंड करने की कोशिश कर रहा था, तभी उसमें आग लग गई। उन्होंने कहा कि इमारत में मौजूद लोगों को  इमारत हिलती हुई महसूस हुई।
 
पुलिस ने बताया कि घटना के समय शहर में मध्यम से भारी बारिश हो रही थी और सेंट्रल पार्क में दृश्यता केवल 1.25 मील तक थी। पूर्व में 9 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली थीं। घटनास्थल से वीडियो में दर्जनों आपातकालीन वाहनों को रोशनी से जगमगाते हुए दिखाया गया है।

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

जीएसआरटीसी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, CM भूपेंद्र पटेल ने महंगाई भत्ते में किया 2% का इजाफा

भारत में विरोध प्रदर्शनों का इतिहास: भाषा आंदोलन से 'राम मंदिर, किसान और युवा प्रदर्शनों' तक, जानें कैसे बदला देश का सियासी नक्शा

Top News 16 October : दिल्ली में CJP का तिरंगा मार्च, धारा 163 लागू, चुनाव आयोग का 17 राज्यों के लिए बड़ा आदेश

LIVE: दिल्ली में आज CJP का तिरंगा मार्च, राजनाथ का कांग्रेस पर बड़ा हमला

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

अगला लेख