ramcharitmanas
✕

जबलपुर हाईकोर्ट में आग, कई जरूरी दस्तावेज जलने का अंदेशा

Updated: मंगलवार, 11 जून 2019 (00:32 IST)
जबलपुर। मध्‍यप्रदेश हाई कोर्ट का मुख्य भवन की सोमवार की शाम को आग की चपेट में आ गया। इस पर आग को पाने के लिए 5 दमकल गाड़ियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जब हाई कोर्ट के मुख्य भवन में आग लगी, तब वहां पर कोई भी कर्मचारी नहीं था।
 
प्राप्त जानकारी के मुताबिक हाई कोर्ट के मुख्य भवन (नॉर्थ ब्लॉक) की पहली मंजिल के कोर्ट नंबर 11 में शाम करीब 6 बजे आग लग गई। चूंकि यहां पर ज्यादातर लकड़ी का फर्नीचर है, लिहाजा देखते ही देखते आग तेजी से फैलती चली गई जिसके कारण कुछ ही देर में तमाम फर्नीचर जलकर खाक हो गया।
 
अंदेशा यह भी है कि आग के कारण नॉर्थ ब्लॉक में रखे कई जरूरी दस्तावेज भी जल गए हैं। जैसे ही हाई कोर्ट के मुख्य भवन में आग लगने की सूचना पुलिस प्रशासन को लगी, तत्काल आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। 
 
जानकारी के अनुसार प्रथम मंजिल पर लगी आग ने बाद में तल मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। अभी तक आग लगने का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। समझा जाता है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह आग लगी।

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखंड भ्रमण के अनुभव

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

योगी सरकार के एजेंडे को मिल रही रफ्तार, बुंदेलखंड में आकार ले रहा बीडा का औद्योगिक भविष्य

छात्रवृत्ति का पैसा तक खा गई थी सपा सरकार : CM योगी

UP में कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव, ब्राह्मण और मुस्लिम वोटों पर नजर

अगला लेख