1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Supreme Court Diwali

क्या दिवाली से पहले पटाखों पर लगेगा बैन, सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा फैसला

Supreme Court
दीवाली से ठीक पहले पटाखों के बैन को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आ सकता है। देशभर में पटाखों के उत्पादन और बिक्री पर रोक लगाने की मांग से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई के बाद जस्टिस एके सीकरी और जस्टिस अशोक भूषण की पीठ ने 28 अगस्त को अपना फैसला सुरक्षित रखा था। 
 
सुप्रीम कोर्ट ने पहले कहा था कि प्रतिबंध से जुड़ी याचिका पर विचार करते समय पटाखा उत्पादकों के आजीविका के मौलिक अधिकार और देश के 1.3 अरब लोगों के स्वास्थ्य अधिकार समेत विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखना होगा।
 
कोर्ट ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 21 (जीवन के अधिकार) सभी वर्ग के लोगों पर लागू होता है और पटाखों पर देशव्यापी प्रतिबंध पर विचार करते समय संतुलन बरकरार रखने की आवश्यकता है।
अगला लेख
ताईवान में हाईस्पीड ट्रेन के बेपटरी होने से 18 मरे, 164 घायल