• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. sports ministry suspended WFI
Written By
Last Updated : रविवार, 24 दिसंबर 2023 (11:42 IST)

खेल मंत्रालय का बड़ा फैसला, WFI अध्यक्ष संजय सिंह की मान्यता रद्द, कुश्ती संघ निलंबित

WFI suspended
WFI news in hindi : खेल मंत्रालय ने रविवार को भारतीय कुश्ती संघ (WFI) की नई कार्यकारिणी को निलंबित कर दिया। मंत्रालय ने कुश्ती संघ के नए अध्यक्ष संजय सिंह द्वारा लिए गए सभी फैसलों पर भी रोक लगा दी।
 
संजय सिंह 21 दिसंबर को ही भारतीय कु्श्ती संघ के अध्‍यक्ष चुने गए थे। चुनाव में संजय को 40 जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी अनिता श्योराण को सात मत मिले।
 
भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) की नवनिर्वाचित इकाई ने भूपेंद्र सिंह बाजवा के नेतृत्व वाली तदर्थ समिति द्वारा लिए गए सभी फैसलों को गुरुवार को रद्द कर दिया। तदर्थ समिति ने हाल ही में ओलंपिक चयन मानदंडों को बदल दिया था और जयपुर में सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी की घोषणा की थी।
 
उल्लेखनीय है कि बृजभूषण शरण सिंह के विश्वस्त संजय सिंह के अध्‍यक्ष पद पर चुने जाने के बाद से ही पहलवान नाराज थे। ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास ले किया तो बजरंग पुनिया और वीरेंद्र सिंह यादव ने सरकार को पद्मश्री सम्मान लौटाने का फैसला किया था। 
 
बृजभूषण पर कई महिला पहलवानों का यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। उन्होंने 30 मई को हरिद्वार में अपने पदक गंगा नदी में बहाने का फैसला किया था लेकिन किसान नेताओं ने उन्हें ऐसा कदम न उठाने के लिए मना लिया था।
 
ये भी पढ़ें
क्यों सस्पेंड हुआ WFI, क्या है इसका संजय सिंह के फैसले से कनेक्शन?