ramcharitmanas

जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी, सड़क पर 3 फुट बर्फ, बंद हो सकती है मुगल रोड

Updated: रविवार, 1 जनवरी 2023 (12:09 IST)
रजौरी/जम्मू। जम्मू क्षेत्र में पुंछ और राजौरी जिलों को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले से जोड़ने वाली मुगल रोड को हाल में हुई भारी बर्फबारी के कारण बंद किया जा सकता है। पीर की गली और इसके आसपास के इलाकों में तीन फुट तक बर्फ जम जाने के कारण गुरुवार को ही सड़क पर गाड़ियों की आवाजाही को रोक दिया गया था।
 
मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में सहायक अभियंता तारीक खान ने कहा कि हाल में हुई भारी बर्फबारी के कारण मुगल रोड पर फिर से यातायात बहाल करने की संभावना कम है, क्योंकि आने वाले दिनों में और हिमपात की संभावना है। हम आधिकारिक संदेश का इंतज़ार कर रहे हैं ताकि सर्दियों के लिए सड़क को बंद करने की घोषणा कर सकें।
 
पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला के ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी के मद्देनजर हर साल यह सड़क आमतौर पर सर्दियों के दौरान बंद रहती है।
 
खान ने कहा कि विभाग पिछले साल नवंबर से दिसंबर के बीच 3 बार भारी बर्फबारी के बावजूद सड़क को खुला रखने में सफल रहा। पुलिस उपाधीक्षक (यातायात,राजौरी-पुंछ रेंज) आफताब शाह ने कहा कि मुगल रोड पर वाहनों की आवाजाही केवल पोशाना सेना शिविर तक ही संभव है। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख