dharma sangrah
✕

इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए कैसा रहेगा 2023? क्या होगा सब्सिडी रोके जाने का असर?

Updated: रविवार, 1 जनवरी 2023 (11:34 IST)
नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री वित्त वर्ष 2022-23 में 10 लाख इकाइयों के बिक्री लक्ष्य से 20 प्रतिशत तक कम रह सकती है। उद्योग निकाय एसएमईवी ने कहा कि ऐसा मुख्य रूप से सरकार द्वारा लगभग 1,100 करोड़ रुपए की सब्सिडी रोके जाने के कारण होगा।
 
सोसाइटी ऑफ मैन्युफैक्चरर्स ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (SMEV) ने कहा कि इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री 2022 में लगभग 6 लाख इकाई रही। इस दौरान 3 प्रमुख इलेक्ट्रिक दोपहिया (E2W) विनिर्माताओं - हीरो इलेक्ट्रिक, ओला और ओकिनावा - ने पहली बार 1 लाख वार्षिक बिक्री का आंकड़ा पार किया।
 
इन 3 कंपनियों ने ई2डब्ल्यू बाजार पर अपना दबदबा बनाए रखा और कुल बाजार हिस्सेदारी के 50 प्रतिशत से अधिक पर इनका कब्जा रहा।
 
एसएमईवी ने कहा कि 2022 में ई2डब्ल्यू उद्योग का प्रदर्शन लगभग 6 लाख इकाइयों की बिक्री के साथ सकारात्मक है, लेकिन यह नीति आयोग और कई अन्य अनुसंधान एजेंसियों के अनुमानों के मुकाबले कम है।
 
एसएमईवी के महानिदेशक सोहिंदर गिल ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में दिसंबर तक बिक्री लगभग पांच लाख इकाई रही और पूरे वित्त वर्ष के दौरान बिक्री नीति आयोग के अनुमानों से 20 प्रतिशत कम रह सकती है। नीति आयोग ने 2022-23 में 10 लाख इकाई बिक्री का अनुमान जताया है। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

MP में किसानों और ग्रामीणों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, CM डॉ. यादव ने शुरू किया रजिस्ट्री अभियान

राहुल गांधी की अमित शाह को चुनौती, बोले- मोदीजी को मेरे साथ खुली बहस के लिए मनाइए, SIR पर आमने-सामने हों

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

उत्तराखण्ड को मिला ₹1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

संत भावविभोर, बोले- योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान

अगला लेख