शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Singer Jubin Nautiyal fell from the stairs, seriously injured, hospitalized
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 2 दिसंबर 2022 (13:41 IST)

सीढ़ी से गिरे सिंगर Jubin Nautiyal, गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती

सीढ़ी से गिरे सिंगर Jubin Nautiyal, गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती - Singer Jubin Nautiyal fell from the stairs, seriously injured, hospitalized
युवाओं में काफी लोकप्रिय सिंगर जुबिन नौटियाल अपने घर की सीढ़ी से गिर गए। घटना में उनके सिर और हाथ में गहरी चोटें आई हैं। घटना गुरुवार की है। बताया जा रहा है कि उनकी कोहनी टूट गई है और पसलियों में भी उन्हें काफी चोट आई हैं। कहा जा रहा है कि जुबिन के सिर पर भी चोट आई है। सिंगर को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रह रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक जुबिन नौटियाल के दाहिने हाथ का ऑपरेशन करना पड़ेगा। डॉक्टर ने उन्हें अपने दाहिने हाथ का इस्तेमाल न करने की सलाह दी है। इस खबर को सुनने के बाद जुबिन के फैंस में मायूसी छा गई है। बता दें कि अपनी मखमली आवाज की वजह से जुबिन युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं।

हाल ही में उनका 'तू सामने आए' रिलीज हुआ था। सिंगर योहानी के साथ इस गाने में जुबिन ने अपनी आवाज दी है। गुरुवार को ही योहानी के साथ इस गाने को लॉन्च किया गया था। जुबिन ने बॉलीवुड की तमाम फिल्मों के गानों में अपनी आवाज दी है।
Edited by navin rangiyal