इस दौरान शिवसेना और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई।
पुलिस को भीड़ को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।
इससे पहले मोदी सरकार में मंत्री नारायण राणे के बयान से नाराज शिवसेना कार्यकर्ताओं ने नासिक में भी भाजपा के दफ्तर पर हमला बोल दिया था।#WATCH | Maharashtra: A clash breaks out amid Shiv Sena workers, BJP workers and Police in Mumbai as Shiv Sena workers marched towards Union Minister Narayan Rane's residence.
— ANI (@ANI) August 24, 2021
Union Minister Narayan Rane had given a statement against CM Uddhav Thackeray yesterday. pic.twitter.com/TezjDGGqAb
इस बीच शिवसेना विधायक विनायक राउत ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर राणे को केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटाने की अपील की है। उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। कहा जा रहा है पुलिस केंद्रीय मंत्री को कभी भी गिरफ्तार कर सकती है।
Shiv Sena MP Vinayak Raut writes to PM Narendra Modi, requesting him to remove minister Narayan Rane from Union Cabinet over a comment against Shiv Sena chief and Maharashtra CM Uddhav Thackeray pic.twitter.com/g72NZXBZJD
— ANI (@ANI) August 24, 2021
उल्लेखनीय है कि राणे ने रायगढ़ जिले में सोमवार को जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान कहा कि यह शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री को यह नहीं पता कि आजादी को कितने साल हुए हैं। भाषण के दौरान वह पीछे मुड़ कर इस बारे में पूछताछ करते नजर आए थे। अगर मैं वहां होता तो उन्हें एक जोरदार थप्पड़ मारता।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके राणे पहले शिवसेना में थे, जो बाद में कांग्रेस में आ गये और फिर, 2019 में वह भाजपा में शामिल हो गए। राणे ने दावा किया कि 15 अगस्त को जनता को संबोधित करते समय ठाकरे यह भूल गए थे कि आजादी को कितने साल पूरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाषण के बीच में वह अपने सहयोगियों से पूछ रहे थे कि स्वतंत्रता दिवस को कितने साल हुए हैं।
राणे के इस बयान की शिवसेना ने कड़ी निंदा की है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुंबई और कई अन्य स्थानों पर पोस्टर लगाए हैं, जिसमें राणे को कोम्बडी चोर (चिकन चोर) बताया गया है। गौरतलब है कि करीब पांच दशक पहले चेंबूर में राणे पॉल्ट्री की दूकान चलाते थे।