मंगलवार, 15 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Shikhar Agarwal, prime accused in Bulandshahr violence arrested
Written By
Last Modified: गुरुवार, 10 जनवरी 2019 (09:33 IST)

बुलंदशहर हिंसा : भाजयुमो का पूर्व नगर अध्यक्ष शिखर अग्रवाल गिरफ्तार

Bulandshahr Violence
लखनऊ। बुलंदशहर में गोकशी पर 3 दिसंबर को हुई हिंसा में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के स्याना का पूर्व नगर अध्यक्ष शिखर अग्रवाल को स्याना पुलिस ने हापुड़ से गिरफ्तार कर लिया। शिखर अग्रवाल से पुलिस पूछताछ कर रही है।
 
पिछले वर्ष 3 दिसंबर को बुलंदशहर के स्याना में गोकशी को लेकर हिंसा हुई थी। हिंसा में पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह और चिंगरावठी के युवक सुमित की गोली लगने से मौत हो गई थी।
 
इस मामले में एसआई सुभाष चंद्र ने 27 नामजद और 50- 60 अज्ञात के खिलाफ स्याना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में अभी तक 35 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हिंसा में नामजद भाजयुमो का स्याना का पूर्व नगर अध्यक्ष शिखर अग्रवाल फरार चल रहा था।
ये भी पढ़ें
पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली चयन समिति करेगी आलोक वर्मा के बारे में फैसला