शुक्रवार, 29 सितम्बर 2023
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Oscar Fernandes
Written By
Last Updated : सोमवार, 13 सितम्बर 2021 (17:04 IST)

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडीस का निधन

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नाडीस का लंबी बीमारी के बाद आज सोमवार को कर्नाटक के मेंगलुरु में निधन हो गया।

 
कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल फर्नांडीस के निधन गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ऑस्कर फर्नांडीस के निधन से हमें गहरा दुख हुआ। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना है। वे कांग्रेस के एक दिग्गज नेता थे और सबको साथ लेकर चलने की उनकी सोच का हमारे समय की राजनीति पर गहरा असर है। कांग्रेस परिवार को उनकी सूझबूझ और मार्गदर्शन की कमी खलेगी।
 
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के अत्यंत विश्वासपात्र केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों में कैबिनेट मंत्री के रूप में काम कर चुके फर्नांडीस 80 साल के थे। उन्हें जुलाई में कर्नाटक में मेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने सोमवार को आखिरी सांस ली।(वार्ता)
ये भी पढ़ें
पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के पौत्र इंदरजीत सिंह BJP में हुए शामिल