1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Saifuddin Soz Congress leader Kashmir issue

सैफुद्दीन सोज के पुस्तक विमोचन कार्यक्रम से कांग्रेस नेताओं ने बनाई दूरी

Saifuddin Soz
नई दिल्ली। कश्मीर मामले पर कुछ दिनों पहले विवादित बयान देने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सैफुद्दीन सोज के सोमवार को यहां हुए पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने शिरकत नहीं की और दौरान अन्य कांग्रेसी नेताओं ने भी इसमें हिस्सा नहीं लिया।
 
 
पहले सिंह के इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने की उम्मीद थी लेकिन उन समेत कई शीर्ष नेताओं ने कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया। कांग्रेस ने उनकी गैरमौजूदगी के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। यह कार्यक्रम इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में था और इस दौरान उनकी पुस्तक 'कश्मीर : गिलम्पसेज ऑफ हिस्ट्री एंड द स्टोरी ऑफ स्ट्रगल' का विमोचन किया गया। इसमें पूर्व मंत्री अरुण शौरी, वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर और पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त वजाहत हबीबुल्लाह ने हिस्सा लिया।
 
गौरतलब है कि अपनी पुस्तक के कुछ अंशों का जिक्र करते सोज ने पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ के उस बयान के हवाले से कहा था कि 'कश्मीर के लोग आजादी चाहते हैं' और आज के संदर्भ में यह काफी हद तक सही है। भाजपा ने उनके इस बयान की कड़ी निंदा की थी और कांग्रेस ने इससे किनारा कर लिया था। (वार्ता)
अगला लेख
शत्रुघ्न सिन्हा ने फिर बोला प्रधानमंत्री पर हमला, लोकतंत्र खतरे में, नोटबंदी एवं जीएसटी तानाशाही फैसला