गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Russian President Putin advocates visa-free travel with India
Written By
Last Modified: शनिवार, 17 सितम्बर 2022 (01:11 IST)

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने की भारत के साथ वीजा मुक्त यात्रा की हिमायत

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने की भारत के साथ वीजा मुक्त यात्रा की हिमायत - Russian President Putin advocates visa-free travel with India
समरकंद (उज्बेकिस्तान)। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी वार्ता के दौरान भारत और रूस के बीच वीजा मुक्त यात्रा समझौते की हिमायत की।
 
यहां शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन से अलग मोदी और पुतिन के बीच हुई एक बैठक में रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत का समृद्ध इतिहास और प्राचीन संस्कृति रूसी लोगों के लिए पारंपरिक रूप से बहुत रुचि का विषय रही है।
रूस की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘तास’ ने पुतिन को उद्धृत करते हुए कहा कि इस पृष्ठभूमि में हम वीजा मुक्त पर्यटन यात्रा के सिलसिले में एक समझौते पर वार्ता प्रक्रिया में तेजी लाने का प्रस्ताव करते हैं।
 
वार्ता के दौरान, मोदी ने इस बात का जिक्र किया कि मास्को और नई दिल्ली कई दशकों से एकजुट रहे हैं और उन्होंने यूक्रेन में फंसे हजारों भारतीय छात्रों की सुरक्षित निकासी में सहायता करने के लिए पुतिन को धन्यवाद दिया। (भाषा)
 
ये भी पढ़ें
चीतों को लेकर ग्वालियर पहुंचा विमान, हेलीकॉप्टर से पहुंचाया जाएगा कूनो नेशनल पार्क (Live Updates)