Hanuman Chalisa
✕

प्रशांत किशोर को लेकर RJD ने किया यह बड़ा दावा

Updated: गुरुवार, 5 सितम्बर 2024 (19:43 IST)
RJD's statement on Prashant Kishor : जनता दल (यूनाइटेड) ने जन सुराज अभियान के संस्थापक प्रशांत किशोर के बिहार के संदर्भ में किए जा रहे दावों को ‘बचकाना’ करार देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि फिलहाल तो राज्य की राजनीति में उनका कोई भविष्य नहीं है। जद (यू) प्रवक्ता ने कहा कि नीतीश कुमार एक ‘विराट व्यक्तित्व’ हैं और उनके सामने ‘बेशुमार उपलब्धियां’ हैं जबकि किशोर के पास बताने को कुछ नहीं है।
 
वरिष्ठ नेता केसी त्यागी के स्थान पर बिहार की सत्तारूढ़ पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किए जाने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में मतभेदों को लेकर भले ही तमाम तरह की अटकलें लगाई जाएं लेकिन ‘विकसित भारत और विकसित बिहार’ के संकल्प के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह ‘अत्यंत विश्वसनीय और सुदृढ़’ गठबंधन है।
ALSO READ: जन सुराज पार्टी को लेकर प्रशांत किशोर ने किया नया खुलासा
उन्होंने कहा, हमारा गठबंधन देश और बिहार के हित में है। विकसित बिहार की उम्मीद नीतीश कुमार की अगुवाई में ही संभव है। इस बार के बजट में जो प्रावधान हैं, उनसे इस उम्मीद को ताकत मिली है। उन्होंने कहा कि विभिन्न मुद्दों पर राजग के घटक दलों में ‘छोटी-मोटी असहमतियां’ स्वाभाविक हैं लेकिन ये टकराव का कारण नहीं बनेंगी और मिल-बैठकर इनका भी समाधान निकाल लिया जाएगा। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राजग गठबंधन अत्यंत विश्वसनीय और सुदृढ़ है।
 
उल्लेखनीय है कि त्यागी के इस्तीफे पर जद (यू) की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया था कि उन्होंने निजी कारणों से यह कदम उठाया है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि केंद्र सरकार की नीतियों पर अकसर की जाने वाली त्यागी की टिप्पणियां जद (यू) और उसकी सहयोगी भारतीय जनता पार्टी के संबंधों में असहजता का कारण बन रही थीं।
ALSO READ: नीतीश कुमार से फिर नाराज हुए प्रशांत किशोर, क्या है नाराजगी का PM मोदी से कनेक्शन?
चुनावी रणनीतिकार से राजनीति में कदम रखने वाले प्रशांत किशोर के बिहार के संदर्भ में किए जा रहे दावों और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ की जा रही उनकी टिप्पणियों पर प्रसाद ने उन पर तंज कसते हुए कहा, यह सब बचकानी बातें हैं। उन्होंने कहा, कोशिश हर व्यक्ति को करनी चाहिए। वह भी कर रहे हैं।
 
लेकिन अभी तक वह चुनावी रणनीतिकार की भूमिका में रहे हैं। पहली बार, खुद को केंद्र में रखकर बिहार में राजनीतिक पार्टी की शुरुआत कर रहे हैं। जद (यू) प्रवक्ता ने कहा कि नीतीश कुमार एक ‘विराट व्यक्तित्व’ हैं और उनके सामने ‘बेशुमार उपलब्धियां’ हैं जबकि किशोर के पास बताने को कुछ नहीं है।
 
प्रसाद ने कहा, उन्होंने अपने पूरे जीवन में बिहार के लिए क्या किया है? वह केवल सपने दिखा सकते हैं। उन सपनों पर कोई क्यों यकीन करेगा। बिहार के लिए कोई सकारात्मक काम तो आपने नहीं किया है तो बिहार की जनता आपको कैसे स्वीकार करेगी? उन्होंने कहा, बिहार में फिलहाल तो प्रशांत किशोर का कोई भविष्य नहीं दिख रहा है। नीतीश कुमार किसी जाति के नेता नहीं हैं। इसलिए पूरे बिहार ने उन्हें बार-बार आशीर्वाद दिया है।
ALSO READ: यूपी-बिहार, एमपी छोड़िये, पीएम मोदी का स्‍टेट और देश में विकास का मॉडल गुजरात भी ध्‍वस्‍त, ये कैसा सुपर स्ट्रक्चर विकास
बिहार में राजनीतिक परिदृश्य बदलने का दावा करने वाले ‘इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी’ (आईपीएसी) के संस्थापक किशोर ने पिछले दिनों कुमार पर निशाना साधते हुए कहा था कि यह मुख्यमंत्री के तौर पर उनकी ‘आखिरी पारी’ है। किशोर ने कहा है कि उनका जन सुराज अभियान एक राजनीतिक पार्टी में तब्दील होकर अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरेगा। उन्होंने कई मौकों पर इस चुनाव में जीत दर्ज कर सरकार बनाने का दावा किया है।
 
प्रसाद ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव पर भी हमला किया और दावा किया कि नीतीश कुमार के मुकाबले वह ‘बहुत ही कमजोर’ दिख रहे हैं। उन्होंने कहा, उनकी पार्टी में निराशा है और उनके नेता व कार्यकर्ता पार्टी छोड़ रहे हैं। ज्ञात हो कि पिछले दिनों वरिष्ठ नेता श्याम रजक राजद का दामन छोड़कर जद (यू) में शामिल हो गए थे।
ALSO READ: बिहार: खेत में बने वायरल पुलों की असली कहानी क्या है?
पिछले दिनों नीतीश और तेजस्वी की मुलाकात को लेकर जारी अटकलों को खारिज करते हुए प्रसाद ने कहा कि सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के सिलसिले में दोनों नेताओं की मुलाकात हुई थी और इस पर किसी तरह के सवाल खड़े करने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड का आगामी विधानसभा चुनाव भाजपा और जद(यू) मिलकर लड़ेंगे और इस बारे में सैद्धांतिक तौर पर सहमति बन गई है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Top News 2 November: चक्रवाती तूफान 'मुरासु' अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर की हवा 'बहुत खराब', कुशीनगर सड़क हादसा समेत आज की 5 बड़ी खबरें

कुशीनगर हादसा: तिलक समारोह से लौट रहे 6 लोगों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत, उड़े वैन के परखच्चे

भीषण चक्रवाती तूफान में बदला 'मुरासु', आंध्र प्रदेश तट से कब टकराएगा; इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

महादेव ऐप केस में बड़ा एक्शन, मुख्य सरगना सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाई CBI, क्या है महादेव सट्टेबाजी कांड?

दिलजीत के शो को खराब करने की पन्नू की साजिश नाकाम, ये है खालिस्तान समर्थक नारे लिखने की पूरी कहानी

अगला लेख