dharma sangrah

रियासी आतंकी हमला : आतकंवादी समूहों ने ली जिम्मेदारी, फिर पलटे

Updated: सोमवार, 10 जून 2024 (22:10 IST)
Reasi terror attack case : प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 3 छद्म समूहों ने रविवार को जम्मू में तीर्थयात्रियों पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है। हालांकि हमले में 2 साल के बच्चे समेत 9 लोगों की मौत को लेकर व्यापक निंदा और आक्रोश के बाद समूहों ने तुरंत अपने बयान वापस ले लिए।
ALSO READ: Reasi Terrorist Attack: चीखों से दहली घाटी, बस खाई में न गिरती तो एक को भी जिंदा नहीं छोड़ते आतंकी
अधिकारियों ने बताया कि (जैश से जुड़े) पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फोर्स (पीएएफएफ), रिवाइवल ऑफ रेजिस्टेंस और (लश्कर-ए-तैयबा से संबद्ध) द रेजिस्टेंस फ्रंट ने शुरू में सोशल मीडिया पर रियासी में शिवखोड़ी से कटरा जा रही बस पर हमले में अपनी संलिप्तता का दावा किया था।
 
हमलावरों ने पोनी क्षेत्र के तेरयाथ गांव के पास बस पर गोलीबारी की, जिससे वह एक खाई में गिर गई और नौ लोगों की मौत हो गई जबकि 41 अन्य घायल हो गए। पांच लोगों की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि दस अन्य का फिलहाल जम्मू क्षेत्र के अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।
ALSO READ: रियासी हमले के आतंकियों की तलाश जारी, जंगलों को छान रही है सेना, NIA भी जुटी
एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, हमले में खासतौर पर बच्चों के मारे जाने की व्यापक निंदा होने पर संदिग्ध समूहों ने तुरंत अपने बयान वापस ले लिए और इसके बजाय सरकारी एजेंसियों पर दोष मढ़ने का प्रयास किया।
 
अधिकारी ने कहा कि इस घटना ने क्षेत्र में आतंकवाद और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं फिर से बढ़ गई हैं और भविष्य में इस तरह के जघन्य कृत्यों को रोकने के लिए सुरक्षा उपायों व सतर्कता बढ़ाने की तत्काल आवश्यकता है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख