शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Ram Rahim gets ill, admitted in Rohtak PGI
Written By
Last Modified: गुरुवार, 3 जून 2021 (09:54 IST)

राम रहीम सिंह की तबीयत बिगड़ी, पीजीआई रोहतक में भर्ती

राम रहीम सिंह की तबीयत बिगड़ी, पीजीआई रोहतक में भर्ती - Ram Rahim gets ill, admitted in Rohtak PGI
रोहतक। हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की तबीयत गुरुवार सुबह बिगड़ गई। राम रहीम को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है।
 
गुरुवार सुबह करीब 7 बजे राम रहीम को कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से पीजीआई लाया गया। इससे पहले 12 मई को भी ब्लड प्रेशर की समस्या के कारण राम रहीम को इसी अस्‍पताल में लाया गया था।
 
बताया जा रहा है कि राम रहीम पेट दर्द से परेशान है। पीजीआई में उसका सीटी स्कैन किया गया। उसके पेट और दिल की जांच की गई।

उल्लेखनीय है कि राम रहीम अपनी दो महिला शिष्यों से दुष्कर्म के मामले में 2017 से रोहतक की जेल में सजा काट रहा है। उसे 20 साल के कारावास की सजा सुनाई गई है।
ये भी पढ़ें
World Environment Day : प्रकृति में छुपा है सृजन का सुख