biodatamaker

महाराष्ट्र में BJP को झटका, राजन तेली शिवसेना UBT में शामिल, इस मंत्री के खिलाफ लड़ सकते हैं चुनाव

Updated: शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2024 (20:33 IST)
Maharashtra Politics News : महाराष्ट्र के तटीय सिंधुदुर्ग जिले में भारतीय जनता पार्टी के नेता राजन तेली ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) में शामिल हो गए हैं। तेली सावंतवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के लिए भाजपा के प्रभारी थे। तेली के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के नेता और राज्य के शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर के खिलाफ चुनाव लड़ने की संभावना है।
ALSO READ: हरियाणा चुनाव में जीत से उत्साहित नड्डा ने कहा, पार्टी महाराष्ट्र और झारखंड में भी जीत हासिल करेगी
तेली ने दावा किया कि उन्होंने पिछले 10 वर्षों में भाजपा के लिए कड़ी मेहनत की, लेकिन रत्नागिरि-सिंधुदुर्ग से लोकसभा सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे तथा उनके परिवार के पार्टी में शामिल होने के बाद से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
ALSO READ: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: मनोज जरांगे पाटिल बन सकते हैं बड़ा फैक्टर?
विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए राणे के बेटे निलेश के एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने की संभावनाओं संबंधी खबरों का हवाला देते हुए तेली ने कहा कि वह एक ही परिवार के सदस्यों को लोकसभा और विधानसभा चुनाव का टिकट दिए जाने के खिलाफ थे।
ALSO READ: चाहे 84 का हो जाऊं या 90 का, महाराष्ट्र को सही रास्ते पर लाकर रहूंगा
राणे के छोटे बेटे निलेश सिंधुदुर्ग जिले के कंकावली से विधायक हैं और उन्हें वहां से टिकट मिलने की संभावना है। हालांकि खबरों के अनुसार निलेश को शिवसेना के पास मौजूद सीट से मैदान में उतारा जाएगा। महाराष्ट्र की कुल 288 विधानसभा सीट में से 75 कोंकण क्षेत्र में हैं, जिनमें मुंबई की 36 सीट भी शामिल हैं। तेली पहले अविभाजित शिवसेना का हिस्सा थे।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

अगला लेख