Hanuman Chalisa
✕

Raja Raghuvanshi case : कोर्ट ने बढ़ाई सोनम और राज की न्यायिक हिरासत, वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुई सुनवाई

Updated: रविवार, 6 जुलाई 2025 (17:18 IST)
Raja Raghuvanshi murder case : मेघालय की एक अदालत ने इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाहा की न्यायिक हिरासत शुक्रवार को 14 दिन के लिए बढ़ा दी। अदालत ने 21 जून को दो मुख्य आरोपियों- राजा की पत्नी सोनम और राज को 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, जो शुक्रवार को समाप्त हो गई। सुनवाई आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुई।
 
सरकारी वकील तुषार चंदा ने बताया, अदालत ने सोनम और राज की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ा दी है। सुनवाई आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुई। राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रचने और हत्या की सुपारी देने के आरोपी सोनम और राज को शिलांग जिला जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत के समक्ष पेश किया गया। वे गिरफ्तारी के बाद से इस जेल में बंद हैं।
ALSO READ: Raja Raghuvanshi case : आरोपी की निशानदेही पर नाले से बरामद हुआ थैली में बंधा सामान, क्‍या अब खुलेगा राजा की हत्‍या का राज
सोनम और राज के साथ तीन अन्य (आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद कुर्मी) पर हत्या की साजिश रचने, हत्या और सबूत नष्ट करने के आरोप हैं। राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी 23 मई को मेघालय के सोहरा क्षेत्र में हनीमून मनाते समय लापता हो गए थे। राजा का क्षत-विक्षत शव दो जून को एक खड्ड से मिला था।
ALSO READ: Raja Raghuvanshi murder : क्या राज की दादी को पता थे सोनम के राज, सदमे में हुई मौत, पोते को बताया था निर्दोष
विशेष जांच दल (एसआईटी) की तफ्तीश में पता चला कि सोनम राजा को बहला-फुसलाकर सुदूर स्थान पर ले गई, जहां भाड़े के तीन हत्यारों ने घात लगाकर उस पर चाकुओं से हमला कर उसकी हत्या कर दी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

पोलैंड के क्राको शहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 5 की मौत, कई घायल, पुलिस ने हमलावर को गोली मारी

अगला लेख