शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rain in the south and cold wave in Kashmir
Written By
Last Updated : शनिवार, 27 नवंबर 2021 (08:35 IST)

Weather : देश में मौसम ने बढ़ाई चिंता, दक्षिण में वर्षा तो कश्मीर में शीतलहर

Weather : देश में मौसम ने बढ़ाई चिंता, दक्षिण में वर्षा तो कश्मीर में शीतलहर - Rain in the south and cold wave in Kashmir
नई दिल्ली। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अब दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है। यह औसत समुद्र तल से 4.2 किमी तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से आज शाम तक दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में तमिलनाडु तट की ओर बढ़ने की संभावना है। एक ट्रफ रेखा दक्षिण पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर बने हुए चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से उत्तरी तमिलनाडु तक फैली हुई है। परिसंचरण में एक और चक्रवात पाकिस्तान के उत्तर और आसपास के क्षेत्र में है। तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में भारी बारिश की चेतावनी चेतावनी दी गई है वहीं कश्मीर में शीतलहर शुरू हो गई है तथा एक बार फिर रात में तापमान जमाव बिंदु से नीचे रहा।
 
पिछले 24 घंटों के दौरान, चेन्नई सहित तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश देखी गई और कुछ हिस्सों में तीन अंकों की बारिश हुई। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-थलग पड़े इलाकों में भी भारी बारिश हुई| केरल के कुछ हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। लक्षद्वीप में हल्की बारिश देखी गई।

 
अगले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु, चेन्नई, पुडुचेरी, कराईकल और तटीय आंध्रप्रदेश के कुछ हिस्सों के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश और कुछ बहुत भारी बारिश संभव है। आंध्रप्रदेश के बाकी हिस्सों, लक्षद्वीप, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक और रायलसीमा के साथ-साथ अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और अरुणाचलप्रदेश के उत्तरी तट पर छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है।
 
तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में भारी बारिश की चेतावनी : मौसम विभाग ने तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में भारी बारिश के चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा में भी बारिश हो सकती है। वहीं कश्मीर में ठंड से दो दिन की राहत के बाद अधिकतर स्थानों पर एक बार फिर रात में तापमान जमाव बिंदु से नीचे रहा।
 
आंध्रप्रदेश में पिछले हफ्ते हुई मूसलधार बारिश : आंध्रप्रदेश में पिछले हफ्ते हुई मूसलधार बारिश के बाद अब राज्य के दक्षिण तटीय और रायलसीमा जिलों में स्थिति सामान्य हो रही है। हालांकि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को जानकारी दी कि इस क्षेत्र में 2 दिसंबर तक और ज्यादा बारिश होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें
जनजातीय संगठनों के प्रतिनिधि मुख्‍यमंत्री चौहान से मिले