• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi returns to Delhi from Bharat Jodo Yatra
Last Updated : बुधवार, 4 जनवरी 2023 (19:29 IST)

Bharat Jodo Yatra : 'भारत जोड़ो यात्रा' से वापस दिल्ली लौटे राहुल गांधी, सोनिया गांधी की तबीयत को देखते हुए लिया फैसला

Rahul Gandhi
बागपत। राहुल गांधी छपरौली चुंगी पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करके दिल्ली रवाना हो गए हैं। बुधवार सुबह 6 बजे राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में 'भारत जोड़ो यात्रा' के लिए निकल पड़े, रात्रि विश्राम शामली के एलम में था, लेकिन उनकी मां और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने के चलते उन्‍होंने रात्रि विश्राम कैंसल कर दिया और बागपत में कार्यक्रम पूरा करके दिल्ली की तरफ रवाना हो गए।


सोनिया गांधी को वायरल इंफेक्शन के चलते दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका चेस्ट मेडिसिन विभाग में उपचार चल रहा है। मां की तबीयत खराब होने के चलते कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' के बीच से लौट आई थीं।
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
WhatsApp के नए फीचर्स, 2023 में मचाएंगे धमाल, जानिए कितना सुविधाजनक होगा ऐप चलाना