Hanuman Chalisa

राहुल गांधी ने बताया मोडानी मॉडल का मतलब, बोले- पहले लूटो, फिर बिन सजा के छूटो

Updated: मंगलवार, 21 मार्च 2023 (15:38 IST)
नई दिल्ली। उद्योगपति मेहुल चोकसी का नाम इंटरपोल के ‘रेड नोटिस’ से हटाए जाने पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने ट्‍वीट कर कहा कि विपक्ष को ED-CBI, मित्र को रिहाई! ‘मोडानी मॉडल’ मतलब पहले लूटो, फिर बिन सज़ा के छूटो।
 
<

विपक्ष को ED-CBI, मित्र को रिहाई!

‘मोडानी मॉडल’ मतलब पहले लूटो, फिर बिन सज़ा के छूटो। pic.twitter.com/t0LGDWRcso

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 21, 2023 >इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी ट्वीट कर कहा था, 'विपक्षी नेताओं के लिए ईडी-सीबीआई, पर मोदी जी के 'हमारे मेहुल भाई' के लिए इंटरपोल से रिहाई! जब 'परम मित्र' के लिए कर सकते हैं संसद ठप्प, तो 'पुराना मित्र' जिसको किया था 5 साल पहले फरार, भला उसकी मदद से कैसे करें इंकार? डूबे देश के हज़ारों-करोड़, 'न खाने दूंगा' बना जुमला बेजोड़!
 
उल्लेखनीय है कि पंजाब नेशनल बैंक में 13,000 करोड़ रुपए के घोटाले में वांछित भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी का नाम इंटरपोल के ‘रेड नोटिस’ से हटा दिया गया है। फ्रांस के लियोन शहर स्थित इंटरपोल के मुख्यालय में चोकसी द्वारा दायर याचिका के आधार पर यह कदम उठाया गया है।
 
इंटरपोल के रेड नोटिस की वजह से ही चोकसी को 192 सदस्य देशों में भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। नोटिस वापस लेने के बाद वह पुरी दुनिया में यात्रा कर सकेगा।

Show comments

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

सभी देखें

पीएम मोदी का नया मंत्र- Wed in India, आखिर क्या है इसके मायने?

दवाओं पर अब तक लागू नहीं हुआ नया नियम, पूरी स्‍ट्रिप खरीदने को मजबूर मरीज, पैकेजिंग बदली तो बढ़ेगा जेब पर भार

खटीमा में सीएम धामी ने उठाया चाय का लुत्फ, राहुल गांधी पर साधा निशाना

शहबाज शरीफ के सामने गरजे पीएम मोदी, आतंकवाद पर दोहरे मापदंड नहीं चलेंगे, जड़ से खत्म करना होगा इकोसिस्टम

7.8% की शानदार विकास दर के बीच पीएम मोदी ने क्यों की सोना नहीं खरीदने की अपील?

अगला लेख