क्या था ट्वीट में : राहुल गांधी ने तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा था कि डटा है, निडर है, इधर है, भारत का भाग्यविधाता। हालांकि अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने मुजफ्फरनगर में किसान पंचायत का जिक्र नहीं किया था।
डटा है
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 6, 2021
निडर है
इधर है
भारत भाग्य विधाता! #FarmersProtest pic.twitter.com/hnaTQV0GbU
संबित पात्रा ने कहा कि 'राहुल गांधी जमीन पर उतरकर राजनीति नहीं करते हैं। वे ट्विटर पर भ्रम की राजनीति करते हैं। किसान महापंचायत की आज उन्होंने एक तस्वीर साझा की है, जो कि पुरानी है। उनकी हालत कूकू चिड़िया की तरह हो गई है।
कूकू चिड़िया कभी मेहनत नहीं करती, वह अपना घोंसला खुद नहीं बनाती। कांग्रेस अध्यक्षविहीन है और वह जमीन पर किसी मुद्दे को उठा नहीं पा रही। यह बात राहुल गांधी को पता है। वे दूसरे के कंधे पर बंदूक चलाकर अपने संगठन को कमजोर बना रहे हैं।'