sundarkand

राहुल गांधी ने मोदी को कहा 'कमांडर इन थीफ', फ्रांसीसी पत्रकार का वीडियो शेयर किया

Updated: सोमवार, 24 सितम्बर 2018 (14:20 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल विमान सौदे के संबंध में फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के एक कथित बयान को लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिर निशाना साधा और एक फ्रांसीसी पत्रकार का वीडियो जारी कर कहा कि यह कमांडर इन थीफ़ के बारे में दुखद सच है।
 
 
गांधी ने ट्विटर पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें फ्रांसीसी पत्रकार ‘मीडियापार्ट’ वेबसाइट की एक उस रिपोर्ट का उल्लेख कर रहा है जिसमें ओलांद के हवाले से कथित तौर पर यह कहा गया है कि राफेल विमान सौदे में दसाल्ट के ‘ऑफसेट साझेदार’ के तौर पर अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस डिफेंस का नाम प्रस्तावित किया था और ऐसे में फ्रांस के पास कोई विकल्प नहीं था।
 
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह कमांडर इन थीफ़ के बारे में दुखद सच है। उधर, नरेंद्र मोदी सरकार ने ओलांद के कथित बयान को खारिज करते हुए कहा है कि दसाल्ट ने रिलायंस डिफेंस का चयन किया और इसमें सरकार की कोई भूमिका नहीं है।
 
ALSO READ: भाजपा ने पूछा, पाकिस्तान और कांग्रेस के बीच मोदी को हटाने का गठबंधन है क्या?
दरअसल, गांधी और कांग्रेस पिछले कई महीनों से आरोप लगाते आ रहे हैं कि मोदी सरकार ने फ्रांस की कंपनी दसाल्ट से 36 राफेल लड़ाकू विमान की खरीद का जो सौदा किया है, उसका मूल्य पूर्ववर्ती संप्रग सरकार में विमानों की दर को लेकर बनी सहमति की तुलना में बहुत अधिक है। इससे सरकारी खजाने को हजारों करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

ALSO READ: राहुल गांधी को मिला पाकिस्‍तान का समर्थन, फवाद के बाद पूर्व गृहमंत्री मलिक का ट्वीट
 
पार्टी ने यह भी दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सौदे को बदलवाया और एचएएल से ठेका लेकर रिलायंस डिफेंस को दिया गया।
 

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

अगला लेख