ganesh chaturthi
✕

समंदर के जांबाज नेवी कमांडर अभिषेक टॉमी को बचाया गया

Updated: सोमवार, 24 सितम्बर 2018 (14:15 IST)
नई दिल्ली। समुद्री तूफान का सामना करने वाले नेवी कमांडर अभिषेक टॉमी को बचा लिया गया है। गोल्डन ग्लोब रेस में हिस्सा ले रहे टॉमी को गंभीर चोटें भी आई हैं।
 
 
रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिण हिंद महासागर को पार करते वक्त अभिषेक का सामना तूफान से हुआ और तूफान की वजह से 14 मीटर ऊंची लहरें उठ रही थीं। अभिषेक की पाल नौका को इन लहरों से गहरी क्षति पहुंची। उन्हें भी पीठ में चोट पहुंची। प्रवक्ता के मुताबिक भारतीय नौसेना के पी8आई विमान ने अभिषेक की अत्यंत क्षतिग्रस्त हो चुकी नौका को देखा था। 
 
 
अभिषेक के बचाव अभियान में फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया ने भी सहयोग दिया। प्रवक्ता के मुताबिक जब विमान नौका के ऊपर से उड़ा तब कमांडर टॉमी ने इमरजेंसी पोजिशन इंडिकेटिंग रेडियो बीकेन (ईपीआईआरबी) से संकेत दिया। इससे उनकी स्थिति का पता लग गया। 
 
 
कौन हैं अभिषेक टॉमी : अभिलाष टॉमी (39) भारत के चर्चित नाविक हैं और वे नौसेना में पायलट हैं। चूंकि उनके पिता नेवल पुलिस थे में अत: उनका बचपन देश के विभिन्न नेवी बेस पर बीता है। टॉमी एकमात्र भारतीय और एशिया के ऐसे दूसरे व्यक्ति हैं जिन्होंन पूरी दुनिया की यात्रा नौका पर की है।
 
 
टॉमी की यह यात्रा 1 नवंबर 2012 से शुरू हुई थी और 31 मार्च 2013 को समाप्त हुई थी। अपनी उपलब्धियों और जांबाजी के लिए अभिषेक को कीर्ति चक्र और तेनजिंग नोर्के नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें अन्य पुरस्कार भी मिले हैं। टॉमी दुनियाभर के 11 प्रतियोगियों में एकमात्र भारतीय थे। उन्हें रेस में तीसरा स्थान मिला था।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख