Daily Horoscope
✕

...जब नारेबाजी पर गुस्साए दिग्विजय, कार्यकर्ताओं को हड़काया

Updated: सोमवार, 24 सितम्बर 2018 (13:56 IST)
बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में कांग्रेस के कार्यकर्ता उस समय सन्न रह गए, जब पार्टी महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गुटबाजी देखकर नारेबाजी कर रहे नेताओं को सार्वजनिक तौर पर हड़काया।


सिंह ने कार्यकर्ताओं पर गुस्साते हुए कहा कि उन्हें कांग्रेस और पार्टी अध्यक्ष के नारे लगाने में शर्म आती है क्या। रविवार देर रात एकदिवसीय समन्वय यात्रा पर बैतूल पहुंचे सिंह के सामने पार्टी के दो स्थानीय नेताओं समीर खान और कदीर खान के समर्थक उनके समर्थन में नारे लगाने लगे।

इससे नाराज सिंह ने तल्ख तेवरों के साथ कहा कि जिन नेताओं के समर्थन में नारे लग रहे हैं, वे सामने आएं। इससे स्थानीय नेता और कार्यकर्ता सकपका गए। सिंह ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उनके और स्थानीय नेताओं के नारे नहीं लगाते हुए कार्यकर्ता पार्टी और पार्टी अध्यक्ष के नारे लगाएं। (वार्ता) 

Show comments

87 तारीखें, 12 गवाह, फांसी की सजा सुन रो पड़ी पति की कातिल रविता, सर्पदंश का नाटक कर छिपाने की थी साजिश

Apple iPhone Duo की प्री-बुकिंग शुरू, Samsung Galaxy Z Fold 8 को मिला फायदा, कीमत 2.99 लाख रुपए

Abhijeet Dipke : दिल्ली में तिरंगा यात्रा पर अड़े CJP प्रमुख अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

Tesla Roadster : टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार में उड़ने की तकनीक, जानिए फीचर्स, रफ्तार और भारत में सड़क पर चलाने से जुड़ी जरूरी बातें

... तो हम पाकिस्तान का साथ देंगे, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष राठौड़ के बयान से बवाल

सभी देखें

रोमानिया के पास ड्रोन हमले का शिकार हुआ केमिकल टैंकर पहुंचा पोर्ट, सभी 9 भारतीय नाविक सुरक्षित

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, जानें सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे इस पूरे मामले की असल वजह

यूपी में रूल ऑफ माफिया मिटाकर स्थापित किया रूल ऑफ लॉ : CM योगी

सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी, कहा- उन्होंने दिए माफिया, हमने दिए मेडिकल कॉलेज

मध्यप्रदेश में निवेश हर दृष्टि से आपको लाभ देगा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख