• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Raghav Chadha In For Surgery, Couldve Lost Eyesight : Delhi Minister
Last Modified: नई दिल्ली , मंगलवार, 30 अप्रैल 2024 (19:22 IST)

Raghav Chadha : राघव चड्ढा की आंखों की UK में सर्जरी, हो सकता था अंधापन, क्या बोले AAP के मंत्री

Raghav Chadha : राघव चड्ढा की आंखों की UK  में सर्जरी, हो सकता था अंधापन, क्या बोले AAP के मंत्री - Raghav Chadha In For Surgery, Couldve Lost Eyesight : Delhi Minister
Raghav Chadha : दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा की ब्रिटेन में आंख की बड़ी सर्जरी हुई है और स्वस्थ महसूस करने पर वे लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार करने के लिए आएंगे। उन्होंने कहा कि सांसद को आंखों की गंभीर बीमारी हो गई थी जिससे अंधापन हो सकता था।
 
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी कहा कि चड्ढा आम चुनाव के लिए पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। चड्ढा पंजाब से आप के राज्यसभा सदस्य हैं और पार्टी के चुनाव प्रचार से नदारद हैं।
 
भारद्वाज ने ने कहा कि ‘राघव चड्ढा की ब्रिटेन में आंख की बड़ी सर्जरी हुई है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत गंभीर थी और अंधेपन की आशंका थी। जैसे ही वह ठीक हो जाएंगे, वह भारत वापस आएंगे और हमारे साथ चुनाव प्रचार में शामिल होंगे।’
चड्ढा के चुनाव प्रचार में शामिल होने के सवाल पर मान ने कहा कि वे निश्चित रूप से प्रचार करेंगे।’’तिहाड़ जेल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में मान ने कहा कि (क्रिकेट में) 11 खिलाड़ी होते हैं। 
फिर कोचिंग स्टाफ, नेट्स पर गेंदबाजी और बल्लेबाजी करने वाले लोग और चार अतिरिक्त खिलाड़ी होते हैं। हर कोई अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है।’’ उन्होंने कहा, कि हमारा संगठन है और जिसे भी काम दिया जाएगा, वह करेगा। चार जून को आप मजबूत राजनीतिक ताकत के रूप में उभरेगी।’’  इनपुट भाषा