• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. चिन्मयानंद मामले की पीड़िता की गिरफ्तारी पर भड़कीं प्रियंका, कहा- वाह रे भाजपा का न्याय?
Written By
Last Modified: गुरुवार, 26 सितम्बर 2019 (14:29 IST)

चिन्मयानंद मामले की पीड़िता की गिरफ्तारी पर भड़कीं प्रियंका, कहा- वाह रे भाजपा का न्याय?

Priyanka Gandhi | चिन्मयानंद मामले की पीड़िता की गिरफ्तारी पर भड़कीं प्रियंका, कहा- वाह रे भाजपा का न्याय?
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाने वाली लड़की की रंगदारी के आरोप में गिरफ्तारी को लेकर उत्तरप्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर तीखा हमला बोला और तंज कसते हुए कहा कि यह भाजपा का न्याय है।
प्रियंका ने ट्वीट कर कहा- 'उन्नाव बलात्कार मामला : पीड़िता के पिता की हत्या। पीड़िता के चाचा गिरफ्तार। भारी जनदबाव के बाद घटना के 13 महीने बाद आरोपी विधायक गिरफ्तार। पीड़िता के परिवार को जान से मारने की कोशिश।'
उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर बलात्कार मामला : पीड़िता गिरफ्तार। पीड़िता के परिवार पर दबाव। आरोपी भाजपा नेता को पुलिस ने जनदबाव पड़ने के बाद गिरफ्तार किया। आरोपी भाजपा नेता पर अब तक बलात्कार का आरोप तक नहीं लगाया। वाह रे भाजपा का न्याय?
 
गौरतलब है कि चिन्मयानंद पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली 23 वर्षीय छात्रा को उनसे 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के आरोप में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
ये भी पढ़ें
भोपाल मेट्रो का नाम भोज मेट्रो करने पर सियासी संग्राम, सीएम कमलनाथ के विरोध में आए कांग्रेस विधायक