सम्बंधित जानकारी
- PM मोदी के नेतृत्व में अधिक तेजी से प्रगति कर रहा देश : अमित शाह
- Caste Census : कांग्रेस का सवाल- BJP शासित राज्य क्यों नहीं करा रहे जाति आधारित गणना
- PM मोदी की डिग्री मामला : गुजरात हाईकोर्ट का केजरीवाल और संजय की अपील पर तत्काल सुनवाई से इनकार
- PM मोदी ने राजस्थान को दी सौगात, 5000 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण
- PM मोदी बोले- भाजपा का विरोध करते-करते भारत का विरोध करने लगी कांग्रेस
5 वर्षों में देशभर में 13.5 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए : प्रधानमंत्री मोदी
Prime Minister Modis visit to Uttarakhand : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि पिछले 5 वर्षों में देश में साढ़े 13 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। पिथौरागढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सुदूर पहाड़ों तथा देश के कोने-कोने में रहने वाले लोगों की भी उनकी सरकार ने चिंता की।
उन्होंने कहा, सिर्फ पांच वर्षों में देशभर में 13.5 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बात पर दुनिया अचरज कर रही है। उन्होंने कहा कि इनमें से बहुत से लोग आपकी तरह ही पहाड़ों में, सुदूर इलाकों में रहते हैं। उन्होंने कहा, ये साढ़े 13 करोड़ लोग इस बात का उदाहरण हैं कि भारत अपनी गरीबी मिटा सकता है।
मोदी ने कहा कि पहले नारा दिया जाता था कि गरीबी हटाओ, मतलब आप हट जाओ। उन्होंने कहा, अब मोदी कह रहा है कि हम मिलकर गरीबी हटाकर रहेंगे। हम जिम्मेदारी लेते हैं। उत्तराखंड के सामर्थ्य को अद्भुत और अतुलनीय बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले उन्हें बाबा केदार के चरणों में बैठकर विश्वास हुआ था कि यह दशक उत्तराखंड का है और आज आदि कैलाश के चरणों में बैठकर फिर विश्वास हुआ है कि उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचेगा।
इससे पहले मोदी ने 4000 करोड़ रुपए से अधिक की विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इन कुल 23 परियोजनाओं से आधारभूत ढ़ांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल, खेल, पर्यटन, आपदा प्रबंधन और औद्योनिकी के क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा मिलेगा।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
