शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. President Murmu, PM Modi tributes Martyr of Kargil vijay diwas
Written By
Last Updated : मंगलवार, 26 जुलाई 2022 (17:13 IST)

कारगिल विजय दिवस पर राष्‍ट्रपति मुर्मू की शहीदों को श्रद्धांजलि, क्या बोले पीएम मोदी?

कारगिल विजय दिवस पर राष्‍ट्रपति मुर्मू की शहीदों को श्रद्धांजलि, क्या बोले पीएम मोदी? - President Murmu, PM Modi tributes Martyr of Kargil vijay diwas
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कारगिल विजय दिवस के मौके पर मातृभूमि की रक्षा में अदम्य साहस का प्रदर्शन करने वाले देश के वीर सपूतों को नमन किया। करगिल युद्ध में देश से 500 से अधिक जवान शहीद हुए थे।
 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को कहा कि ‘कारगिल विजय दिवस’ सशस्त्र बलों की असाधारण वीरता का प्रतीक है और लोग भारत माता की रक्षा करने के लिए अपना जीवन कुर्बान करने वाले वीर जवानों के हमेशा ऋणी रहेंगे।
 
मुर्मू ने ट्वीट किया, 'कारगिल विजय दिवस हमारे सशस्त्र बलों की असाधारण वीरता, पराक्रम और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। भारत माता की रक्षा करने के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी वीर सैनिकों को मैं नमन करती हूं। सभी देशवासी इन शहीदों और उनके परिजनों के प्रति सदैव ऋणी रहेंगे। जय हिंद।'
 
मोदी ने ट्वीट किया, 'कारगिल विजय दिवस मां भारती की आन-बान और शान का प्रतीक है। इस अवसर पर मातृभूमि की रक्षा में पराक्रम की पराकाष्ठा करने वाले देश के सभी साहसी सपूतों को मेरा शत-शत नमन। जय हिंद!'
 
भारतीय सेना ने लद्दाख में कारगिल के ऊंचे पतर्वतीय इलाकों में करीब तीन महीने तक चले युद्ध के बाद जीत की घोषणा करते हुए 26 जुलाई 1999 को ‘ऑपरेशन विजय’ की सफलता का एलान किया था। पाकिस्तान पर भारत की जीत को याद करने लिए 26 जुलाई को ‘करगिल विजय दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।