मुर्मू की ओर से नामांकन पत्र के 4 सेट दाखिल किए गए। एक सेट में 50 प्रस्तावक हैं। भाजपा और राजग के लगभग सभी मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री प्रस्तावक हैं।
नामांकन के दौरान ओडिशा की सत्ताधारी बीजू जनता दल (बीजद) के प्रतिनिधि के रूप में राज्य सरकार के 2 वरिष्ठ मंत्री मौजूद थे। बीजद ने मुर्मू की उम्मीदवारी का समर्थन किया है।
नामांकन दाखिल करने के बाद मुर्मू सभी राज्यों का दौरा करेंगी और अपने लिए समर्थन जुटाएंगी। राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान 18 जुलाई को होना है। आंकड़ों के लिहाज से देखा जाए तो मुर्मू की जीत की संभावना प्रबल है। यदि वह जीत जाती हैं तो वह देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी।