• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. prashant kishor says thanks to congress rahul gandhi over congress caa nrc protest
Written By
Last Updated : मंगलवार, 24 दिसंबर 2019 (10:16 IST)

CAA : मोदी सरकार का विरोध करने पर PK ने राहुल गांधी को कहा धन्यवाद

CAA : मोदी सरकार का विरोध करने पर PK ने राहुल गांधी को कहा धन्यवाद - prashant kishor says thanks to congress rahul gandhi over congress caa nrc protest
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और एनआरसी (NRC) को लेकर केंद्र सरकार का विरोध करने पर JDU के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को धन्यवाद कहा है। कांग्रेस ने सोमवर को दिल्ली में राजघाट पर नागरिकता कानून के खिलाफ एक दिन का सत्याग्रह बुलाया था। सोनिया, राहुल, प्रियंका के साथ ही इस कार्यक्रम में कांग्रस के तमाम नेता शामिल हुए थे। धन्यवाद के साथ प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी से मांग की है कि एनआरसी पर कांग्रेस शासित प्रदेश इंकार कर दें।
 
प्रशांत किशोर ने ट्‍वीट किया- 'सीएए और एनआरसी के खिलाफ नागरिकों के आंदोलन में शामिल होने के लिए धन्यवाद राहुल गांधीजी। लेकिन जैसा कि आप जानते हैं कि प्रदर्शन के अतिरिक्ति एनआरसी को रोकने के लिए जरूरी है कि राज्य इसके लिए मना करें।
 
उन्होंने आगे लिखा कि हमें उम्मीद है कि आप कांग्रेस अध्यक्ष को मनाकर, आधिकारिक तौर पर घोषणा करवाएंगे कि कांग्रेस शासित राज्यों में NRC नहीं होगा। प्रशांत किशोर शुरू से ही नागरिकता कानून और एनआरसी का विरोध कर रहे हैं।

बदलाव के लिए तैयार सरकार : रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि एनआरसी केवल असम के लिए है, समूचे देश के लिए नहीं और उन्होंने संकेत दिया कि अगर परेशानी आती हैं तो नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू करने में प्रभावी बदलाव के बारे में सुझावों के लिए सरकार तैयार है।
ये भी पढ़ें
खरी खोटी सुनाने वाले की मानसिकता पर साध्वी प्रज्ञा ने उठाए सवाल, कहा नहीं दिखाई कोई VIP गिरी